
Film Wrap: शादी से पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, खतरे में अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी
AajTak
रविवार को देखें एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. हमारे फिल्म रैप में हम आपको दिनभर की सभी बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं. सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की शादी में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बचा है.
रविवार को देखें एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. हमारे फिल्म रैप में हम आपको दिनभर की सभी बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं. सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल संग अपनी शादी को लेकर खासी चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की शादी में अब सिर्फ एक हफ्ता ही बचा है. इससे पहले वो अपने ससुराल, अपनी होने वाली फैमिली से मिलने जा पहुंची हैं. उनकी जहीर के माता-पिता के साथ की फोटो वायरल हो रही हैं. वहीं कपिल शर्मा का कॉमेडी शो हमेशा ही चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी पर खतरा मंडराता दिखा. एक्ट्रेस ने कॉमेडियन राजीव ठाकुर के जोक पर रिएक्ट किया, जिससे कपिल शर्मा नाराज हो गए. हालांकि ये सब मजाक में हुआ.
'पापा मेरी शादी कभी नहीं कराएंगे', क्यों बोलीं सोनाक्षी, 1 हफ्ते बाद बनेंगी जहीर की दुल्हन
सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. एक्ट्रेस का कहना है कि पिता शत्रुघ्न चाहते तो उनकी शादी नहीं होती. सोनाक्षी ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में बताया कि अगर मैं उनके भरोसे रहती तो मेरी शादी कभी नहीं होती. सोनाक्षी बोलीं- अगर उनकी चले तो वो कभी मेरी शादी नहीं कराना चाहेंगे. मैं उनके भरोसे रही तो ऐसे ही बैठी रहूंगी. कभी कभी मां कहती हैं, हिंट करती हैं कि अब वक्त आ गया है शादी करने का, लेकिन मैं उन्हें सिर्फ एक लुक देती हूं और वो चुप हो जाती है.
दूसरे बच्चे की चाहत में गोद ली बेटी, खूब परेशान हुई एक्ट्रेस, बोली- तय कर लिया था...
मंदिरा बेदी टीवी और फिल्मों की दुनिया का जाना माना चेहरा हैं. एक्ट्रेस दो बच्चों की मां हैं. बेटे को उन्होंने जन्म दिया है बल्कि बेटी को गोद लिया है. मंदिरा ने बताया कि बेटी तारा को गोद लेने के दौरान वो बेहद परेशान हुई थीं. उन्हें तीन साल लग गए थे प्रॉसिजर पूरा करते हुए. मंदिरा ने बताया कि उन्होंने हमेशा से तय किया हुआ था कि एक बच्चा तो गोद लेना है. बेटे वीर के जन्म के 6 साल बाद उन्होंने इस ओर कदम उठाया. मंदिरा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में बताया कि मैंने अडॉप्शन के पेपर्स जमा कर दिए थे. ये बड़ा लंबा प्रोसेस है.
शादी से 1 हफ्ते पहले ससुराल पहुंचीं सोनाक्षी, ससुर संग दिया पोज, ननद ने दिखाई झलक

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











