
Film Wrap: परेश के 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, मां बनने के बाद एक्ट्रेस ने फिर रचाई शादी
AajTak
फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर अक्षय कुमार ने परेश रावल संग 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर शुरू हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी. वहीं मां बनने के बाद एक्ट्रेस युविका चौधरी एक बार फिर शादी रचाने जा रही हैं. उन्होंने पति प्रिंस नरूला संग अपनी वेडिंग रेजिस्ट्री करवाई है.
फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर एक्टर अक्षय कुमार ने परेश रावल संग 'हेरा फेरी 3' छोड़ने पर शुरू हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी. वहीं मां बनने के बाद एक्ट्रेस युविका चौधरी एक बार फिर शादी रचाने जा रही हैं. उन्होंने पति प्रिंस नरूला संग अपनी वेडिंग रेजिस्ट्री करवाई है. फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड, टेलीविजन समेत साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें.
'32 साल साथ काम किया...उम्मीद नहीं थी', परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
परेश रावल ने हेरा फेरी 3 से एग्जिट क्यों लिया इसका सही जवाब हर कोई तलाश रहा है. अक्षय कुमार ने उनपर 25 करोड़ का मुकदमा तक ठोक दिया था. इसके बाद ये अनबन विवाद का रूप ले चुका है. अब इस पूरे मामले पर अक्षय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.
झूठ बोलकर आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी अनजान महिला, पुलिस ने हिरासत में लिया
बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ एक हैरान करने वाला वाकया हुआ. उनके मुंबई स्थित घर में एक अनजान महिला के घुसने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. घटना के समय आदित्य अपने घर पर नहीं थे.
बेटी के जन्म के 7 महीने बाद एक्ट्रेस ने दोबारा रचाई शादी, पति बोला- ये जबरदस्ती...

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












