
FIFA World Cup से पहले ऐलान, इस राज्य के 1 लाख स्टूडेंट्स को मिलेगी फुटबॉल ट्रेनिंग
AajTak
Fifa World Cup 2022: इस कार्यक्रम के तहत 10-12 वर्ष की आयु के छात्रों को 10 दिनों का फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा. बुनियादी ट्रेनिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वालों के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग जारी रहेगी. पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी प्रत्येक जिले में ट्रेनिंग प्रोग्राम का नेतृत्व करेंगे.
FIFA World Cup 2022: फुटबॉल विश्व कप 20 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले केरल सरकार ने ऐलान किया है कि 1 लाख स्कूली छात्रों को बुनियादी फुटबॉल ट्रेनिंग दी जाएगी. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 'वन मिलियन गोल' नाम के विशेष कार्यक्रम का संचालन राज्य खेल एवं युवा मामले के निदेशालय और खेल परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10-12 वर्ष की आयु के छात्रों को दस दिनों का फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाएगा. योजना के तहत बुनियादी ट्रेनिंग में अच्छा प्रदर्शन करने वालों के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग जारी रहेगी.
खेल मंत्री वी अब्दुरहीमान ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में 10 दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम की घोषणा की. उन्होंने कहा कि 11 नवंबर से 10 दिनों के लिए 1,000 केंद्रों पर 100 बच्चों को बुनियादी फुटबॉल ट्रेनिंग दी जाएगी. पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी, जिन्हें 'वन मिलियन गोल' एंबेसडर के रूप में चुना गया है, प्रत्येक जिले में ट्रेनिंग प्रोग्राम का नेतृत्व करेंगे.
राज्य सरकार द्वारा छात्रों की अगली पीढ़ी को स्वस्थ बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान 'से नो टू ड्रग्स' को वन मिलियन गोल कार्यक्रम के साथ ज्यादा से ज्यादा प्रचार दिया जाएगा. खेलमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय निकायों, शैक्षणिक संस्थानों और खेल संगठनों के सहयोग से किया जा रहा है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










