
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की जीत पर लगाया दांव, फिर भी 8 करोड़ गंवा बैठा
AajTak
रैपर ड्रेक (Drake) ने 90 मिनट में अर्जेंटीना की जीत का दावा किया था और इसके लिए उन्होंने 10 लाख डॉलर (8 करोड़ 27 लाख रुपये) का दांव (सट्टा) लगाया था. लेकिन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला इतना दिलचस्प हुआ कि जीत-हार का फैसला पेनल्टी शूटआउट से निकला.
अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup) का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को शिकस्त दी. नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला जिसमें अर्जेंटीना ने 4-3 से जीत दर्ज की. लेकिन इस जीत से कनाडाई रैपर ड्रेक (Drake) 8 करोड़ रुपये से अधिक गंवा बैठे.
दरअसल, ड्रेक ने 90 मिनट में अर्जेंटीना की जीत का दावा किया था और इसके लिए उन्होंने 10 लाख डॉलर (8 करोड़ 27 लाख रुपये) का दांव (सट्टा) लगाया था. लेकिन फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला इतना दिलचस्प हुआ कि जीत-हार का फैसला पेनल्टी शूटआउट से निकला.
इस तरह ड्रेक की 90 मिनट में अर्जेंटीना के जीतने वाली बात गलत साबित हुई और वो दांव हार गए. इसके कारण उन्हें 8 करोड़ रुपये गंवाने पड़े. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर बताया कि अगर वह दांव जीत जाते तो उन्हें 2.75 मिलियन डॉलर (22 करोड़ रुपये अधिक) मिलते. हालांकि, बाद में ड्रेक ने यह पोस्ट हटा ली.
बता दें कि रैपर ड्रेक अर्जेंटीना को ही सपोर्ट कर रहे थे. एक वीडियो में उन्हें कहते देखा गया- 'मैं अर्जेंटीना लूंगा और वो फ्रांस लेगा. इसके अलावा अर्जेंटीना के समर्थन में उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई थीं. ड्रेक अर्जेंटीना की जीत को लेकर आश्वस्त थे. हालांकि, अर्जेंटीना जीती जरूर लेकिन ड्रेक के अनुसार 90 मिनट में नहीं बल्कि पेनल्टी शूटआउट में.
डेली मेल के मुताबिक, ड्रेक ने इस साल कई खेल आयोजनों पर सट्टा लगाया है. लेकिन अधिकांश में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वह पिछले महीने पूर्व UFC चैंपियन इज़राइल अदेसानिया पर 16 करोड़ रुपये का सट्टा लगाकर हार गए थे. एक अन्य फुटबॉल टूर्नामेंट में भी उन्होंने जिस टीम पर दांव लगाया था वो हार गई थी. ड्रेक ने इस साल स्पेनिश ग्रांड प्रिक्स में भी 1 करोड़ 90 लाख रुपये हारे थे.
ऐसा रहा फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










