
Festivals In July 2025: देवशयनी एकादशी से नाग पंचमी तक, जुलाई में आने वाले हैं ये प्रमुख व्रत-त्योहार
AajTak
जुलाई के महीने में दो बड़ी एकादशी के व्रत भी रखे जाएंगे, जिसमें देवशयनी एकादशी और कामिका एकादशी का व्रत आता है. व्रत और त्योहार के साथ जुलाई में गुरु, सूर्य समेत 6 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. साथ ही, शनि और बुध क्रमश: 13 जुलाई और 18 जुलाई को वक्री चाल शुरू करेंगे.
Festivals In July 2025: जुलाई का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आने वाले हैं. यह महीना व्रत और त्योहार के लिहाज से भी बहुत खास महत्व रखता है. इस महीने में गुप्त नवरात्रि का समापन होगा और इसके साथ भगवान शिव का प्रिय सावन मास भी शुरू होगी. साथ ही, मंगला गौरी व्रत, गुरु पूर्णिमा और नाग पंचमी जैसे कई प्रमुख त्योहार व व्रत आएंगे.
जुलाई के महीने में दो बड़ी एकादशी के व्रत भी रखे जाएंगे, जिसमें देवशयनी एकादशी और कामिका एकादशी का व्रत आता है. व्रत और त्योहार के साथ जुलाई में गुरु, सूर्य समेत 6 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन भी होने वाला है. साथ ही, शनि और बुध क्रमश: 13 जुलाई और 18 जुलाई को वक्री चाल शुरू करेंगे. आइए अब जानते हैं जुलाई में आने वाले प्रमुख व्रत और त्योहार के बारे में.
जुलाई 2025 के प्रमुख व्रत त्योहार लिस्ट
1 जुलाई, मंगलवार- विवस्वत सप्तमी 4 जुलाई दिन, शुक्रवार- गुप्त नवरात्रि समापन 6 जुलाई, दिन रविवार- देवशयनी एकादशी व्रत 6 जुलाई, दिन रविवार- चातुर्मास शुरू 8 जुलाई, दिन मंगलवार- भौम प्रदोष व्रत 10 जुलाई, दिन गुरुवार- कोकिला व्रत 10 जुलाई, दिन गुरुवार- गुरु पूर्णिमा, व्यास पूजा 11 जुलाई, दिन शुक्रवार- सावन माह की शुरुआत 13 जुलाई, दिन सोमवार- संकष्टी चतुर्थी 14 जुलाई, दिन सोमवार- सावन सोमवार का पहला व्रत 21 जुलाई, दिन सोमवार- कामिका एकादशी 22 जुलाई, दिन मंगलवार- सावन भौम प्रदोष व्रत 23 जुलाई, दिन बुधवार- सावन शिवरात्रि 24 जुलाई, दिन गुरुवार- हरियाली अमावस्या, सावन अमावस्या 27 जुलाई, दिन रविवार- मधुस्त्रवा हरियाली तीज 28 जुलाई, दिन मंगलवार, विनायक चतुर्थी 29 जुलाई दिन, मंगलवार- नाग पंचमी 30 जुलाई, दिन बुधवार- श्रीकल्कि जयंती 31 जुलाई, दिन गुरुवार- तुलसीदास जयंती

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










