
February 2026 Monthly Rashifal: फरवरी का महीना आज से शुरू, इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, परेशानियां होंगी दूर
AajTak
February 2026 Monthly Rashifal: साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी आज से शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का पहला महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, कुछ राशियों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए फरवरी का महीना कैसा रहने वाला है.
February 2026 Monthly Rashifal: फरवरी का महीना आज से शुरू हो रहा है और इसकी शुरुआत माघ पूर्णिमा जैसे पर्व से हो रही है. 2 फरवरी से फाल्गुन मास की शुरुआत हो जाएगी. 5 फरवरी को संकष्टी चतुर्थी, 9 फरवरी को जानकी जयंती मनाई जाएगी. 13 फरवरी को भगवान सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे और इसी दिन एकादशी व्रत भी रहेगा. 14 फरवरी को शनि प्रदोष व्रत और 15 फरवरी को मासिक शिवरात्रि पड़ेगी. 17 फरवरी 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा, जो फाल्गुन मास की अमावस्या के दिन होगा. 18 फरवरी को फुलहरा द्विज मनाया जाएगा. 24 फरवरी से होला अष्टक की शुरुआत होगी, क्योंकि मार्च के आरंभ में होली का पर्व मनाया जाएगा. 27 फरवरी को एकादशी व्रत रहेगा.
ग्रह गोचर की बात करें तो 3 फरवरी को बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे, 6 फरवरी को शुक्र ग्रह भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे. 7 फरवरी को बुध शतभिषा नक्षत्र में और 11 फरवरी को शुक्र शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. 13 फरवरी को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. 15 फरवरी को मंगल धनिष्ठा नक्षत्र में, 19 फरवरी को सूर्य शतभिषा नक्षत्र में और 23 फरवरी को मंगल कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. तो आइए पंडित प्रवीण मिश्र से जानते हैं कि फरवरी किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है.
मेष राशि
फरवरी का महीना मेष राशि वालों के लिए मेहनत और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा. करियर में टीमवर्क पर ध्यान देना होगा. शनि की साढ़ेसाती के कारण काम की गति धीमी लग सकती है, लेकिन सही योजना बनाकर कदम-दर-कदम आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी. खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. 15 फरवरी के बाद मानसिक तनाव में कमी आएगी. स्वास्थ्य के लिए खान-पान का ध्यान रखें. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा.
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए फरवरी का महीना करियर में प्रगति लेकर आएगा. 15 फरवरी के बाद परिस्थितियां और अनुकूल होंगी. धन लाभ के योग हैं, लेकिन फिजूलखर्ची से बचना जरूरी होगा. प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का निर्णय महीने के दूसरे भाग में लेना बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस संक्रमण से बचाव रखें. प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ लाभकारी रहेगा.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









