
FD पर 9.21% का तगड़ा ब्याज दे रहा ये बैंक... 750 दिन के लिए लगाना होगा पैसा
AajTak
FD पर 9.21 फीसदी का ब्याज पाने के लिए सीनियर सिटीजंस को बैंक में 750 दिन की FD करानी होगी. बैंक द्वारा बदलाव के बाद एफडी पर नई ब्याज दरें बीते 28 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं. एफडी रेट्स में चेंज 2 करोड़ रुपये के कम की के निवेश पर किया गया है.
आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करके ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करना चाहता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. इस मामले में तमाम बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम्स (FD Schemes) लोकप्रिय विकल्प बन गई हैं. बीते साल जब महंगाई के चरम पर पहुंचने के बाद एक के बाद एक रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा किया गया था, तो ऐसे समय में बैंकों ने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी कर ग्राहकों को राहत दी और ये सिलसिला अभी भी जारी है. ऐसा ही एक बैंक है फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक जो अपने ग्राहकों को एफडी पर 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहा है.
सीनियर सिटीजंस को जबरदस्त फायदा वैसे तो ऐसे तमाम बैंक हैं जो अपने ग्राहकों को एफडी पर 9 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहे हैं, लेकिन 9.21 फीसदी इंटरेस्ट रेट की पेशकश कर फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले बैंकों की लिस्ट में शामिल हो गया है. यहां ध्यान रहे कि एफडी पर ये तगड़ी ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizons) के लिए ऑफर की जा रही है, जबकि सामान्य नागरिकों के लिए निवेश पर अधिकतम 8.61 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. हाल ही में Fincare Small Finance Bank ने एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव करने का ऐलान कर ग्राहकों को तोहफा दिया था.
750 दिन के निवेश पर मिलेगा लाभ फिक्स्ड डिपॉजिट पर 9.21 फीसदी का ये तगड़ा ब्याज पाने के लिए सीनियर सिटीजंस को बैंक में 750 दिन की FD करानी होगी. बैंक द्वारा बदलाव के बाद एफडी पर नई ब्याज दरें बीते 28 अक्टूबर 2023 से प्रभावी हो चुकी हैं. एफडी रेट्स में चेंज 2 करोड़ रुपये के कम की के निवेश पर किया गया है. अभी फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर की जा रही ब्याज दरों पर गौर करें तो 7 दिन से लेकर 10 तक के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर जहां सामान्य ग्राहकों को 3 से 8.61 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. वहीं, सीनियर सिटीजंस के लिए अलग-अलग टैन्योर की एफडी पर ब्याज की दरें 3.60 फीसदी से 9.21 फीसदी तक हैं.
बदलाव के बाद नई ब्याज दरें बैंक की ओर से किे गए हालिया बदलाव के बाद फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी पर अलग-अलग अवधि पर दिए जा रहे ब्याज की दरें देखें तो सामान् नागरिकों को 7 से 14 दिन की एफडी पर 3 फीसदी, 15 से 30 दिन की एफडी पर 4.50 फीसदी, 31 से 45 दिन के डिपॉजिट पर 5.25 फीसदी और 46 दिन से 90 दिन तक की एफडी पर बैंक 5.76 फीसदी का ब्याज मिल रहा है.
91 से लेकर 180 दिन की एफडी पर बैंक 6.25 फीसदी का ब्याज और 181 दिन से एक साल यानी 365 दिन तक की एफडी पर बैंक द्वारा 6.50 फीसदी, 12 से 15 महीने के निवेश पर 7.50 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
ये बैंक भी एफडी पर दे रहे जोरदार ब्याज Fincare Small Finance Bank के अलावा तमाम बैंक अपने ग्राहकों को एफडी कराने पर जोरदार ब्याज की पेशकश कर रहे हैं. इनमें सबसे ऊपर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक है जो सीनियर सिटीजंस को 9.5 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. वहीं सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 9.1 फीसदी, डीसीबी बैंक 8.50 फीसदी, आरबीएल बैंक 8.30 फीसदी, IDFC First Bank 8.25 फीसदी देकर लिस्ट में शामिल हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










