
Fatima Payman ने पिता से ली संघर्ष की प्रेरणा, अब बनीं ऑस्ट्रेलिया की पहली हिजाबी महिला सांसद
AajTak
अफगान-ऑस्ट्रेलिया मूल की फातिमा पेमान ऑस्ट्रेलिया की संसद सदस्य बनी हैं. सीट जीतने के बाद उन्होंने कहा कि हमने यह कर दिखाया. वह संसद में हिजाब पहनने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं.
फातिमा पेमान (Fatima Peman) ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में सीनेट पद पर काबिज हो गई हैं. उन्होंने वेस्ट आस्ट्रेलिया की छठी सीनेट सीट जीत ली है. अफगान-ऑस्ट्रेलियाई मूल की फातिमा पेमान संसद में हिजाब पहनने वाली पहली मुस्लिम महिला बन गई हैं.
अफगानिस्तान की पूर्व शरणार्थी पेमैन की जीत विश्व शरणार्थी दिवस पर हुई है. लिबरल सीनेटर माइकया कैश और डीन स्मिथ के साथ लेबर सीनेटर सू लाइन्स और ग्लेन स्टर्ल के फिर से चुने जाने के बाद फातिमा एकमात्र नई सीनेटर हैं. जबकि एक सीट ग्रीन सीनेटर डोरिंडा कॉक्स ने जीती है.
सीट जीतने के बाद पेमान ने अपनी जीत की खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हम जीत गए. मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि मुझे आधिकारिक तौर पर वेस्ट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक सीनेटर के रूप में चुना गया है. आपके प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद. हमने यह कर दिखाया.
अफगानिस्तान से आया था फातिमा का परिवार
फातिमा पेमान कई साल पहले अपने माता-पिता और तीन भाई-बहनों के साथ अफगानिस्तान से एक शरणार्थी के रूप में पहुंचीं थीं. जब वह ऑस्ट्रेलिया आई थीं, अपने बचपन में ही उन्होंने एक देश से दूसरे देश में शिफ्ट होने की पीड़ा झेली थी. फातिमा का बचपन पर्थ में बीता.
दिनभर काम करते थे फातिमा के पिता

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








