
FASTag को लेकर कोई समस्या है तो जानें उसका समाधान, पढ़ें- जरूरी सवालों के जवाब
AajTak
आज से देशभर में सभी गाड़ियों के लिए FASTag अनिवार्य हो गया है. ऐसे में आपको FASTag से जुड़ी कोई समस्या है या अलग-अलग सवाल आपको परेशान कर रहे हैं तो यहां जानिए ऐसे ही बेहद जरूरी सवालों के जवाब...
आज से देशभर में सभी गाड़ियों के लिए FASTag अनिवार्य हो गया है. ऐसे में आपको FASTag से जुड़ी कोई समस्या है या अलग-अलग सवाल आपको परेशान कर रहे हैं तो यहां जानिए ऐसे ही बेहद जरूरी सवालों के जवाब... 1.कहां से खरीदें FASTag? देशभर में राष्ट्रीय राजमार्गों का प्रबंधन देखने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के NHAI ने पूरे देश में 40,000 से ज्यादा केंद्र स्थापित किए हैं, जहां से आप FASTag खरीद सकते हैं. इसके अलावा एयरटेल पेमेंट बैंक, पेटीएम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी इसे खरीदा जा सकता है. 2.क्या-क्या डॉक्युमेंट हैं जरूरी? टोल बूथ पर आप ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) की कॉपी जमा करके FASTag खरीद सकते हैं. यदि आप बैंक से अपने FASTag को जोड़ते हैं तो केवाईसी के लिए यूजर्स के पैन कार्ड और आधार कार्ड की कॉपी भी देनी होती है.
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









