
Farmers Protest Postponed: धरना स्थल से उखड़ने लगे तंबू, कल होगी किसानों की घर वापसी, MSP गारंटी कानून बनने तक हर महीने करेंगे बैठक
ABP News
Farmers Protest Postponed: आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद किसान नेता बलवीर सिंह राजेवाल ने कहा कि अहंकारी सरकार को झुका कर जा रहे हैं.
End of Farmers Protest: विभिन्न मुद्दों पर केन्द्र सरकार की तरफ से सहमति बनने के बाद किसान संगठनों की तरफ से 378 दिनों के बाद गुरुवार को आंदोलन स्थगित कर दिया गया. इसके साथ ही पिछले एक साल से भी ज्यादा समय से अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने इसे अपनी जीत मानी और अब खुशियां मना रहे हैं.
दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर कल यानी गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच में उत्सव का माहौल देखा गया. किसान एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए अपनी जीत की खुशियां मना रहे थे. इस दौरान कई किसान अपने तंबू उखाड़ते भी नजर आए. किसानों ने कहा कि वो इस फैसले से बेहद खुश हैं और अब अपने अपने घर जाने को तैयार भी हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











