
Farmers Protest At Shambhu Border: आंदोलन के 200 दिन पूरे... शंभू बॉर्डर पर बिग प्रोटेस्ट की तैयारी में किसान, विनेश फोगाट भी होंगी शामिल
AajTak
लंबे वक्त से शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को शनिवार को 200 दिन पूरे हो गए हैं. शंभू सीमा पर आंदोलन के 200 दिन पूरे होने के मौके पर किसान बड़ी संख्या में इकट्ठे होने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि किसानों के साथ आज प्रदर्शन में ओलंपियन विनेश फोगाट भी शामिल हो सकती हैं.
लंबे वक्त से शंभू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को शनिवार को 200 दिन पूरे हो गए हैं. शंभू सीमा पर आंदोलन के 200 दिन पूरे होने के मौके पर किसान बड़ी संख्या में इकट्ठे होने की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि किसानों के साथ आज प्रदर्शन में ओलंपियन विनेश फोगाट भी शामिल हो सकती हैं.
अधिकारियों द्वारा दिल्ली तक मार्च रोकने के बाद किसान 13 फरवरी से शंभू बॉर्डर पर बैठे हुए हैं. प्रदर्शनकारी अन्य प्रमुख मुद्दों के अलावा सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










