
Farmers Protest: 'देश में लागू हो वन नेशन-वन एमएसपी...', किसानों के समर्थन में शंभू बॉर्डर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया
AajTak
शंभू बॉर्डर रवाना होने से पहले बजरंग पूनिया ने
शंभू बॉर्डर (हरियाणा-पंजाब बॉर्डर) पर आज एक बार फिर संग्राम छिड़ सकता है. आज एक बार फिर 101 किसानों का जत्था दिल्ली कूच करने जा रहा है. किसानों ने शंभू बॉर्डर पर ही प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे दिल्ली की तरफ रवाना होगा. इसी बीच पहलवान बजरंग पूनिया का बयान भी सामने आया है. शंभू बॉर्डर रवाना होने से पहले बजरंग पूनिया ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" पर बोलते हुए कहा, "देश में अगर वन नेशन, वन इलेक्शन की बात हो सकती है, तो वन नेशन, वन एमएसपी भी लागू होना चाहिए."
शंभू बॉर्डर रवाना हुए पहलवान बजरंग पूनिया कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पूनिया किसानों के समर्थन में खुलकर सामने आए हैं. वह युवाओं और किसानों के काफिले के साथ सोनीपत से शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुए, जहां किसान लंबे समय से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं. शंभू बॉर्डर रवाना होने से पहले बजरंग पूनिया ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" पर बोलते हुए कहा, "देश में अगर वन नेशन, वन इलेक्शन की बात हो सकती है, तो वन नेशन, वन एमएसपी भी लागू होना चाहिए."
किसानों के साथ रहने का किया वादा बजरंग पूनिया ने कहा, "मैं पहले भी किसानों के साथ था, अब भी हूं और आगे भी किसानों के साथ खड़ा रहूंगा." उन्होंने सभी किसान संगठनों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की. पूनिया ने कहा कि किसान नेताओं से बातचीत कर सभी संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास करेंगे. बजरंग पूनिया ने किसान नेता जगजीत सिंह डालेवाल की तारीफ करते हुए कहा, "उनका कोई स्वार्थ नहीं है. वह देश के किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं."
सरकार पर साधा निशाना पूनिया ने किसानों के प्रति सरकार के रवैये की आलोचना करते हुए कहा, "किसानों को उनके अधिकारों के बदले केवल आंसू गैस, लाठी-डंडे और जहरीली गैस दी जा रही है." उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ किसानों के हक की है, जिसे वह हर हाल में लड़ते रहेंगे.
उधर, शंभू बॉर्डर पर मीडिया से बात करते हुए किसानों ने भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर चिंता जताई. उन्होंने डीसी अंबाला के संगरूर के डीसी को पत्र लिखने पर साजिश की आशंका भी जताई.
बीजेपी सांसद के बयान की निंदा

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










