
Farm Laws Repeal: झारखंड के इस मंत्री ने कृषि कानून वापस लेने पर पीएम मोदी पर साधा निशाना, लगाया ये आरोप
ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानून वापस लेने के बाद झारखंड के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है और कहा है कि करोड़ों किसानों को न्याय मिला है.
Farm Laws Repeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर झारखंड के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने शनिवार को कहा कि आखिरकार देश के लोकतंत्र की जीत हुई है और करोड़ों किसानों को न्याय मिला है. पत्रलेख ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र को भूमि अधिग्रहण विधेयक की तरह इन कानूनों को वापस लेना पड़ा. उन्होंने राज्य के देवघर में ये बात कही.
कहा ये राजनीतिक हथकंडाउन्होंने कृषि कानूनों पर प्रधानमंत्री के फैसले को ‘‘राजनीतिक हथकंडा’’ बताया. झारखंड के मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘सबसे पहले इन कानूनों को लोकतंत्र की हत्या करते हुए सदन में बिना बहस कराए, बिना किसानों की राय लिए पारित किया गया.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












