
Faridabad: फिल्मी तरीके से मां-बेटे ने रचा अपहरण का ड्रामा, पड़ोसी से बदला लेना चाहती थी महिला
AajTak
हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर पड़ोसी को फंसाने के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी रच दी. पुलिस को जब सच्चाई का पता चला तो दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया. पुलिस का कहना है कि महिला का उसके पड़ोसी से दिवाली पर विवाद हो गया था, उसी का बदला लेने के लिए यह कहानी रची गई.
फरीदाबाद में एक महिला और उसके बेटे ने पड़ोसियों से झगड़े का बदला लेने के लिए किडनैपिंग की झूठी कहानी रच डाली. अपहरण की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने बारीकी से जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया. पुलिस ने उस लड़के को पलवल रहीमपुर रोड से बरामद कर लिया, जिसका अपहरण होने की शिकायत की गई थी.
डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने बताया कि दर्ज अपहरण के मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम ने अपहरण के मामले का पर्दाफाश कर दिया है और लड़के को बरामद किया है.
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गुमशुदा लड़के की मां मिथिलेश निवासी पुरानी चुंगी ओल्ड फरीदाबाद ने 31 अक्टूबर को शिकायत की. इसमें मिथिलेश ने कहा था कि बेटे का अपहरण हो गया है. इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी.
उच्च अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 को सौंपी. क्राइम ब्रांच टीम इंचार्ज ने टीम गठित की. गुप्त सूत्रों की सूचना पर टीम ने लड़के का पता लगा लिया. इसके बाद उसे पलवल के रहीमपुर मार्ग से सकुशल बरामद कर लिया.
शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह करता रहा लड़का
लड़के ने शुरुआती पूछताछ में पुलिस को गुमराह किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर लड़के ने पूरी बात बता दी. लड़का अपनी मां के साथ गांव बुढ़ेना किसी से मिलने गया था. रास्ते में योजना के अनुसार लड़के ने बाइक को साइड में गिरा दिया और ऑटो से बदरपुर बॉर्डर गया. वहां से कैब बुक कर उत्तर प्रदेश के गांव खुर्जा अपने किसी परिचित के यहां चला गया.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






