
Falgun Amavasya 2026: 17 या 18 फरवरी कब है फाल्गुन अमावस्या, क्यों खास है ये
ABP News
Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी 2026 को है. साल का पहला सूर्य ग्रहण इसी दिन लग रहा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. सुबह 09:05 से पंचक शुरू होगा और दोपहर 03:26 से ग्रहण लगेगा.
Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन महीने की अमावस्या तिथि हिंदू धर्म में काफी विशेष महत्व रखती है. धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है. फाल्गुन अमावस्या पर लोग पवित्र नदी में स्नान, दान और पितरों की आत्मा की शांति के दिन तर्पण आदि जैसे कार्य करते हैं.
फाल्गुन अमावस्या 2026 कब है
साल 2026 में फाल्गुन अमावस्या की तिथि को लेकर लोगों में थोड़ी भ्रम की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग फाल्गुन अमावस्या की तिथि 17 फरवरी तो कुछ 18 फरवरी मान रहे हैं. लेकिन पंचांग के आधार पर हम अमावस्या की सही तिथि और मुहूर्त के बारे में जान सकते हैं.
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 फरवरी शाम 05:34 से हो चुकी है और 17 फरवरी को शाम 05:31 पर अमावस्या तिथि समाप्त हो जाएगी. ऐसे में 18 फरवरी को अमावस्या नहीं रहेगी. उदयातिथि के मुताबिक 17 फरवरी को ही फाल्गुन अमावस्या रहेगी. मंगलवार का दिन होने से इसे भौमवती अमावस्या कहा जाएगा.













