
FaceTime: अब एंड्रॉयड यूजर्स भी इस्तेमाल कर पाएंगे Apple का ये पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप
AajTak
Apple के WWDC 2021 की शुरुआत सोमवार 7 जून को हुई. इस दौरान ऐपल ने FaceTime ऐप के लिए एक बड़ी घोषणा की. एक बड़ा ऐप है जो अब तक iOS के लिए एक्सक्लूसिव था.
Apple के WWDC 2021 की शुरुआत सोमवार 7 जून को हुई. इस दौरान ऐपल ने FaceTime ऐप के लिए एक बड़ी घोषणा की. एक बड़ा ऐप है जो अब तक iOS के लिए एक्सक्लूसिव था. लेकिन, अब कंपनी इसे एंड्रॉयड और वेब के जरिए Windows के लिए ला रही है. इसका ये भी मतलब है कि FaceTime अब Zoom, Teams और Google Meet जैसे दूसरे ऐप्स से मुकाबला भी करेगा. WWDC कॉन्फ्रेंस के दौरान कंपनी ने कंफर्म किया कि iOS यूजर्स नॉन-ऐपल डिवाइस यूजर्स के साथ FaceTime मीटिंग का लिंक शेयर कर पाएंगे. ये काफी बड़ा बदलाव होगा. क्योंकि, शुरुआत से लेकर अब तक ये पॉपुलर वीडियो कॉलिंग ऐप केवल iOS और Mac तक ही सीमित था. साथ ही ऐपल ने FaceTime पर शेड्यूल कॉल ऑप्शन जैसे कई नए फीचर्स को भी ऐड किया है. इससे ये Zoom से मुकाबला करेगा. इसके जरिए iOS 15 यूजर्स को अलाउ करेगा कि वो फेसटाइम वीडियो या ऑडियो कॉल दोस्तों के साथ शेड्यूल कर सकें. चाहे वो किसी भी डिवाइस पर हों.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










