
Facebook यूजर्स को झटका! कंपनी बंद करने जा रही है ये फीचर, यूजर्स नहीं कर पाएंगे ये काम
AajTak
Facebook और दूसरी टेक कंपनियां कई फीचर्स को समय-समय पर बंद करती रहती हैं. ज्यादातर कम यूज होने वाले फीचर को ही बंद किया जाता है. इस बार Facebook भी अपने एक फीचर को बंद कर रहा है. इससे कई यूजर्स प्रभावित होंगे. कंपनी ने बताया है कि फेसबुक का ये फीचर को अगले महीने से बंद हो जाएगा.
Facebook काफी ज्यादा पॉपुलर सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म है. भारत में कई यूजर्स इस सोशल मीडिया नेटवर्क को यूज करते हैं. लेकिन, कंपनी यूजर्स को एक झटका देने वाली है. Facebook का एक फीचर जल्द बंद होने वाला है. जिससे यूजर्स अगले महीने ने उस फीचर को इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे.
हम जिस फीचर की बात यहां कर रहे हैं उसका नाम Neighborhoods है. ये हाइपरलोकल फीचर है. इस फीचर को 1 अक्टूबर से बंद कर दिया जाएगा. इस फीचर की मदद से लोग अपने आसपास के लोगों के साथ कनेक्ट हो पाते थे.
इसके अलावा वो अपने एरिया में नई जगहों को भी डिस्कवर कर सकते थे. ये लोकल कम्युनिटी का हिस्सा है. इस फीचर को सबसे पहले कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में साल 2022 में रोलआउट किया गया था. इसमें यूजर्स के पास च्वॉइस थी वो सर्विस को ज्वॉइन करके सेपरेट प्रोफाइल बना सकते थे.
भारत में नहीं आया था फीचर
हालांकि, इस फीचर को बड़े स्तर पर जारी नहीं किया गया है. इसको लेकर बताया गया कि मेटा को इसकी अहमियत समझ नहीं आई. Neighborhoods को शट डाउन करने का डिसीजन भी यही दिखाता है. लेकिन, कंपनी ने इसको लेकर कोई स्पष्ट कारण नहीं दिया है.
कंपनी अभी कॉस्ट कटिंग पर काम कर रही है. इससे कंपनी को जरूर मदद मिलेगी. इसके अलावा Neighborhoods के बंद होने से कंपनी के शेयरहोल्डर्स को भी कोई खास नुकसान नहीं होगा. इस वजह से भी कंपनी ने इसको बंद करने का फैसला किया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










