
Facebook बंद करने जा रहा है ये दो फीचर्स, नहीं देख पाएंगे दोस्तों की लोकेशन
AajTak
Facebook अपने दो लोकेशन-बेस्ड फीचर्स को बंद करने वाला है. इस फीचर्स को कंपनी इस महीने (31 मई) ही बंद कर देगी. हालांकि, फेसबुक फिर भी यूजर्स के लोकेशन को एक्सेस करता रहेगा.
सोशल मीडिया जायंट Facebook अपनी दो सर्विस को बंद करने वाला है. Facebook लोकेशन बेस्ड फीचर Nearby Friends और Weather Alerts को बंद करने वाला है. Nearby Friends से यूजर फेसबुक फ्रेंड की लोकेशन को ट्रैक और शेयर कर सकते हैं.
Facebook जो दूसरी सर्विस बंद कर रहा है वो Weather Alerts फीचर है. इससे यूजर्स को मौसम की जानकारी दी जाती है. Facebook ने जो नोटिस जारी किया है उसके अनुसार Nearby Friends और Weather Alerts फीचर्स 31 मई 2022 के बाद काम नहीं करेंगे.
लोकेशन हिस्ट्री डाउनलोड करने के लिए मिलेगा ज्यादा समय
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने ये भी कहा है कि यूजर्स ने जो लोकेशन हिस्ट्री को शेयर किया है उसे 1 अगस्त 2022 तक देखा और डाउनलोड किया जा सकता है. कंपनी ने कहा है कि इसके बाद इसे सर्वर से डिलीट कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:- काफी सस्ते में उपलब्ध है Vivo का ये स्मार्टफोन, दिया जा रहा है 5,000 रुपये का कैशबैक
Facebook ने ये भी बताया है कि ये इन फीचर्स के लिए ट्रैकिंग और लोकेशन की जानकारी को कलेक्ट करना 31 मई 2022 से बंद कर देगा. इसका ये मतलब नहीं है कि कंपनी लोकेशन की जानकारी को कलेक्ट नहीं करेगी.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










