
Facebook पर दोस्ती, फिर गंदे वीडियो बनाकर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, ऐसे हुआ गिरफ्तार
AajTak
गाजियाबाद पुलिस ने ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती कर उनकी फोटो को एडिट करता. फिर उससे अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठता था. उसके मोबाइल से कई लड़कियों के एडिटेड वीडियो मिले हैं. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया जो कि पहले फेसबुक पर लड़कियों से दोस्ती करता था. फिर बाद में वह उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो बनाता था. वीडियो बनाने के बाद वो उन्हें ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलता था. मामला गाजियाबाद के खोड़ा इलाके का है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम निधीश चंद्रन है और मूल रूप से केरल का रहने वाला है. एसपी सिटी द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक पीड़िता ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. पीड़िता ने बताया कि निधीश ने पहले उससे फेसबुक पर दोस्ती की. फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके फोटो मंगवाए.
जब लड़की ने फोटो भेज दिए तो निधीश ने उन फोटो को एडिट कर अश्लील वीडियो बनाया. फिर उस वीडियो को दिखाकर लड़की से पैसे मांगने लगा. लड़की ने आरोप लगाया कि निधीश ने उसे कहा कि अगर मैं उसे पैसे नहीं दूंगी तो वह मेरा वीडियो लीक कर देगा.
लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी निधीश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने निधीश के पास कई लड़कियों के वीडियो भी बरामद किए, जिनके जरिए वह उन्हें ब्लैकमेल करता था. आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने बताया कि पैसों के लालच में उसने ये सब किया. इससे पहले भी उसने कई लड़कियों को अपना शिकार बनाया है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है.
एडिटेड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल इससे पहले 7 सितंबर को कानपुर में किदवई नगर की युवती की एडिटेड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले शख्स को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था. दरअसल, किदवई नगर निवासी युवती के फेसबुक मैसेंजर पर विशाल शर्मा नाम की आईडी से उसी की एडिट की हुई अश्लील फोटो भेजी गई. यह देख वह दंग रह गई. युवक ने उसको ब्लैकमेल करते हुए कहा कि उसको पांच लाख रुपये दे वरना वह इस फोटो को वायरल कर देगा.
युवती ने 30 अगस्त को किदवई नगर थाने में आईडी के आधार पर केस दर्ज कराया था. किदवई नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में एसटीएफ की मदद ली गई. पता चला कि विशाल शर्मा नाम का फेसबुक एकाउंट ऋषभ नाम से बनी ई-मेल आईडी के जरिये बनाया गया. जब इसको ट्रेस किया गया तो पता चला कि ये फेक है. दौलतपुर अखवालीपुर मल्लावां हरदोई निवासी मोहन सिंह इन फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था. एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







