
Facebook डेटा लीक, Telegram Bot से पता किया जा सकता है फोन नंबर
AajTak
अभी हाल ही में Facebook से 53 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा लीक हुआ था. इस डेटा लीक में लोगों के फोन नंबर के अलावा भी कई पर्सनल डिटेल्स शामिल थे. अब Facebook से एक और डेटा लीक की रिपोर्ट आ रही है.
अभी हाल ही में Facebook से 53 करोड़ से अधिक लोगों का डेटा लीक हुआ था. इस डेटा लीक में लोगों के फोन नंबर के अलावा भी कई पर्सनल डिटेल्स शामिल थे. अब Facebook से एक और डेटा लीक की रिपोर्ट आ रही है. इस रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है 53 करोड़ के अलावा दूसरे यूजर्स के फोन नंबर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं. ये नया Facebook लीक Telegram टूल की मदद से किया गया है. इसे Vice ने रिपोर्ट किया है. उसने साइबर सिक्योरिटी फर्म Motherboard के हवाले से ये रिपोर्ट किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक टूल Telegram पर bot की तरह दिखता है. ये Telegram बोट कस्टमर्स से फेसबुक अकाउंट से लिंक फोन नंबर को बताने के लिए पैसों की मांग करता है. ये उन अकाउंट के फोन नंबर्स को बताने का दावा करता है जो किसी खास फेसबुक पेज से जुड़े हुए हैं.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










