Explainer: भारत में अब तक क्यों नहीं आई Tesla कार, समझें
AajTak
भारत के लोग बहुत लंबे समय से टेस्ला कार का अपने देश में इंतजार कर रहे हैं. लेकिन सवाल है कि अब तक टेस्ला कार भारत में क्यों नहीं आयी है? टेस्ला कार के भारत में ना अब तक लॉन्च न होने के पीछे एलन मस्क भारत सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हैं तो भारत सरकार एलन मस्क के अडियल रवैये को. एलन मस्क चाहते हैं कि वो चीन में कार बना कर भारत में बेचे और उसमें भी उन्हें इम्पोर्ट ड्यूटी में भी छूट मिले लेकिन केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि या तो टेस्ला भारत में फैक्ट्री लगाए या फिर बाहर से इम्पोर्ट हो रही कारों पर 60% से 100% तक की इम्पोर्ट ड्यूटी दे. आजतक एक्सप्लेनर में बात भारत सरकार और एलन मस्क के बीच भीड़ंत की. साथ ही बताएंगे की भारत में टेस्ला कब तक और किस दाम पर लॉन्च होगी. देखें ये वीडियो.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










