
Explainer: नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस क्यों हैं कोर्ट में आमने-सामने? जानें बॉलीवुड सुंदरियों की फाइट की कहानी
AajTak
महाठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ नोरा फतेही से भी लंबी पूछताछ की गई. हालांकि नोरा फतेही ने पूछताछ के दौरान अपना पक्ष साफ कर दिया था. लेकिन अभी तक वो ईडी के रडार पर बनी हुई हैं.
देश के सबसे बड़े ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल में रहते हुए भी 200 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया. जब ये मामला सामने आया तो एक बाद एक ऐसे खुलासे हुए कि सब हैरान रह गए. प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में करोड़ों के गिफ्ट दिए जाने की बात सामने आई. और इसी दौरान सामने आए कुछ बॉलीवुड सुंदरियों के नाम जिन्होंने इस मामले को और भी पेचीदा बना दिया. जिसमें सबसे बड़ा नाम है जैकलीन फर्नांडीस (Jacqueline Fernandez) का. जो अब बॉलीवुड डीवा नोरा फतेही (Nora Fatehi) के निशाने पर है. क्योंकि इस मामले में नोरा का नाम जैकलीन की बदौलत ही आया था.
नोरा फतेही ने किया जैकलीन पर केस दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के ठगी के मामले में जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ नोरा फतेही से भी लंबी पूछताछ की गई. हालांकि नोरा फतेही ने पूछताछ के दौरान अपना पक्ष साफ कर दिया था. लेकिन अभी तक वो ईडी के रडार पर बनी हुई हैं. ठगी और वसूली मामले में लगे आरोपों से परेशान होकर हाल ही में नोरा फतेही ने जैकलीन के खिलाफ मानहानि का केस कर दिया है. नोरा का कहना है कि जैकलीन और मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी छवि को भारी नुकसान पहुंचा है.
नोरा ने किया दावा नोरा ने मानहानि का केस करते हुए आरोप लगाया कि 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम जबरदस्ती इस्तेमाल किया गया. नोरा ने दावा किया है कि उनका सुकेश से कोई भी ताल्लुक नहीं है. वो सुकेश को उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए जानती थीं. नोरा ने सुकेश से किसी भी तरह के महंगे गिफ्ट्स लेने की बात को पूरी तरह से गलत बताया है.
जैकलीन के वकील ने दिया नोरा को जवाब नोरा फतेही के आरोपों पर अब जैकलीन फर्नांडिस के वकील का बयान आया है. जैकलीन के वकील प्रशांत पाटिल ने अभिनेत्री की तरफ से सफाई देते हुए कहा कि उनकी क्लाइंट जैकलीन ने कभी भी नोरा फतेही के खिलाफ कुछ नहीं कहा. ये कोई मिसकम्युनिकेशन है. जैकलीन ने जो भी बयान दिया वो न्यायिक अधिकारियों के सामने पूछताछे के दौरान दिया.
वकील ने दी नोरा को चेतावनी जैकलीन के वकील ने नोरा के आरोपों को गलत बताया है. साथ ही उन्होंने नोरा को चेतावनी दे दी है. जैकलीन के वकील ने कहा कि नोरा फतेही ने किसी भी कार्यवाही के होने से पहले मुकदमे की कॉपी लीक कर दी है, इसलिए जैकलीन अब जरूरत पड़ने पर कानूनी तौर पर नोरा फतेही के खिलाफ मानहानि का केस कर सकती हैं.
नोरा ने नहीं लिया था सुकेश का गिफ्ट मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही दोनों ही ED के निशाने पर हैं. इस केस की तहकीकात के लिए ED दोनों ही एक्ट्रेसेस से कई बार पूछताछ कर चुकी है. नोरा फतेही पर भी सुकेश चंद्रशेखर से महंगे तोहफे लेने का आरोप है. हालांकि नोरा ने हर बार पूछताछ में इन आरोपों को गलत ही बताया है. कहा गया कि सुकेश ने नोरा फतेही के जीजा बॉबी को 65 लाख की BMW कार गिफ्ट की थी. जांच में सामने आया था कि सुकेश ने BMW कार ऑफर जरूर की थी. मगर एक्ट्रेस ने ये कार लेने से मना कर दिया था. नोरा को शुरुआत से इस डील पर शक था.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










