Explainer: धनबाद के जज की मौत हादसा नहीं मर्डर, क्या हाई प्रोफाइल मामलों से है कनेक्शन
ABP News
झारखंड में धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत ने पूरे पुलिस प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. इस मामले को उनके हाई प्रोफाइल केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है.
झारखंड में धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है. इस पूरे मामले को पहले एक सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब घटना के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हत्या का एंगल सामने आ गया. माना जा रहा है कि मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है. आइए यहां हम आपको इस मामले से संबंधित सभी जानकारी एक जगह दे देते हैं. आखिर कैसे हुई जज की मौत28 जुलाई 2021, दिन- बुधवार, समय- सुबह 5 बजे. जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की ओर लौट रहे थे. सड़क पूरी तरह से सूनसान थी. जज साहब सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहे थे. उसी समय वहां पीछे से एक ऑटो रिक्शा आया. वह रिक्शा सड़क के बीचों बीच सीधे चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऑटो रिक्शा जज उत्तम आनंद की तरफ मुढ़ गया और उन्हें टक्कर मारकर भाग गया. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.More Related News

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












