
Explainer: क्या होते हैं केमिकल और बायोलॉजिकल हथियार? रूस पर कब-कब लगे इनके इस्तेमाल के आरोप?
AajTak
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग को तीन हफ्ते होने वाले हैं. इसी बीच अमेरिका, ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने चिंता जताई है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ केमिकल या बायोलॉजिकल हथियार का इस्तेमाल कर सकता है. हालांकि, रूस ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है.
Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन की जंग में अब केमिकल और बायोलॉजिकल हथियारों के इस्तेमाल का खतरा भी बढ़ गया है. हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA के डायरेक्टर विलियम बर्न्स ने कहा था कि यूक्रेन में लंबी खींचती जंग ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) में गुस्सा और निराशा बढ़ा दी है और अब वो जंग जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. वहीं, अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देश भी इस बात का अंदेशा जता चुके हैं कि यूक्रेन पर रूस केमिकल या बायोलॉजिकल हथियार का इस्तेमाल कर सकता है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने एक इंटरव्यू में चिंता जताई थी कि रूस यूक्रेन में केमिकल हथियार का इस्तेमाल कर सकता है. व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने भी कहा था कि यूक्रेन पर रूस केमिकल या बायोलॉजिकल हथियार से हमला कर सकता है. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने चेतावनी दी थी कि अगर रूस केमिकल अटैक करता है तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने होंगे. पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रेज डूडा (Andrzej Duda) ने भी कहा था कि रूस यूक्रेन पर केमिकल अटैक कर सकता है जो NATO के लिए गेम चेंजर साबित होगा.
हालांकि, अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की ओर केमिकल या बायोलॉजिकल हथियार के इस्तेमाल के आरोपों को रूस ने खारिज किया है. रूस का कहना है कि इन हथियारों को इस्तेमाल के आरोप जो लगाए जा रहे हैं, वो आधारहीन हैं.
ये भी पढ़ें-- रूस कर रहा खूबसूरत महिलाओं की 'रेड लिपस्टिक आर्मी' का इस्तेमाल?
क्या होते हैं केमिकल या बायोलॉजिकल हथियार?
- केमिकल हथियार : इसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे हथियारों के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाने या मारने के लिए किया जाता है. इसमें जो केमिकल इस्तेमाल होता है, उससे इंसान के शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है. जैसे शरीर बुरी तरह जल जाता है या फिर पैरालाइज हो जाता है या काम करना बंद कर देता है और कई बार इसमें मौत भी हो जाती है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









