
Explainer: क्या होती है फ्लोटिंग सीट, J-K विधानसभा चुनाव से पहले जिसकी कश्मीरी पंडितों के लिए हो रही है मांग
AajTak
जम्मू-कश्मीर में परिसीमन आयोग के सामने कश्मीरी पंडितों ने उनके लिए अलग से 'फ्लोटिंग सीट' बनाने की मांग की है. ऐसा इसलिए ताकि इस विधानसभा सीट पर सिर्फ कश्मीरी पंडित ही चुनाव लड़ सकें और वो ही वोट डाल सकें.
जम्मू-कश्मीर में इस साल विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है. चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर की विधानसभा सीटों का परिसीमन किया जाना है. परिसीमन आयोग ने अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे अभी सरकार को सौंपना बाकी है. इसी बीच कश्मीरी पंडितों ने एक बार फिर से परिसीमन आयोग के सामने अपने लिए एक 'फ्लोटिंग सीट' को रिजर्व रखने की मांग की है.
अभी परिसीमन आयोग की जो ड्राफ्ट रिपोर्ट आई है, उसमें जम्मू में 6 और कश्मीर घाटी में 1 विधानसभा सीट बढ़ाने की बात कही गई है. कश्मीरी पंडितों के लिए कोई अलग से विधानसभा सीट को आरक्षित रखने की बात नहीं है.
पिछले साल भी कश्मीरी पंडितों ने परिसीमन आयोग से अपने लिए एक अलग से 'फ्लोटिंग सीट' रखने की मांग की थी. अब एक बार से ये मांग की जा रही है. कश्मीरी पंडित इसके लिए सिक्किम का उदाहरण देते हैं.
क्या होती है फ्लोटिंग सीट?
फ्लोटिंग सीट माने किसी खास समुदाय के लिए कोई विधानसभा सीट आरक्षित कर देना. यहां से सिर्फ उसी समुदाय के लोग चुनाव लड़ सकते हैं और उसी समुदाय के लोग ही वोटिंग कर सकते हैं. अगर कश्मीरी पंडितों के लिए फ्लोटिंग सीट बन जाती है, तो इस सीट पर सिर्फ कश्मीरी पंडित ही चुनाव लड़ सकते हैं और वोट भी कश्मीरी पंडित ही डाल सकते हैं. ऐसी सीट पर और किसी समुदाय को वोटिंग करने या चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं होती.
ये भी पढ़ें-- Explainer: परिसीमन का क्या मतलब होता है, चुनाव से पहले जम्मू-कश्मीर में क्यों जरूरी?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








