
Explainer: कितने खतरनाक हैं ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5, दिल्ली में मिले केस
AajTak
Coronavirus Omicron Sub Variants: राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 की एंट्री हो गई है. जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए कुछ सैम्पल भेजे गए थे, जिनमें से 5% में BA.5 और 2% में BA.4 की पुष्टि हुई है.
Coronavirus Omicron Sub Variants: देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स को जिम्मेदार माना जा रहा है. अब तक मुंबई में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.4 और BA.5 के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब दिल्ली में भी इसकी एंट्री हो चुकी है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मई और 16 जून के बीच दिल्ली के कई सैम्पल में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स BA.5 की पुष्टि हुई है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, सेंट्रल और साउथ ईस्ट दिल्ली के 5% सैम्पल में BA.5 मिला है, जबकि साउथ दिल्ली के 2% सैम्पल में भी इसकी पुष्टि हुई है. हालांकि, ओमिक्रॉन का BA.2 सब-वैरिएंट अभी भी डोमिनेट बना हुआ है. BA.2 की वजह से ही देश में तीसरी लहर आई थी.
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली से कुछ सैम्पल नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (NCDC) के पास भेजे गए थे. कुछ सैम्पल में BA.4 और BA.5 मिला है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पिछले हफ्ते बताया था कि ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स अभी भी बड़ी चुनौती बने हुए हैं. WHO के मुताबिक, दुनिया के 62 देशों में BA.4 और 58 देशों में BA.5 के मामले सामने आ चुके हैं.
ये भी पढ़ें-- Covid 19 Fast Recovery Diet: कोरोना से जल्दी होना चाहते हैं ठीक? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
कितने खतरनाक हैं ये सब-वैरिएंट्स?

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










