
Exit Poll: एग्जिट पोल और चुनाव नतीजों से पहले गठबंधन-जोड़तोड़ की हलचल, यूपी से पंजाब तक पार्टियां एक्टिव
AajTak
यूपी चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद देश के पांच राज्यों के एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) पेश किए जाएंगे. चुनाव नतीजे से पहले सियासी हलचलें और जोड़तोड़ की सियासत भी तेज हो गई है. ऐसे में कोई अपने विधायकों के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाश रहा है तो कोई सहयोगी दलों की जुगत में है.
उत्तर प्रदेश में सातवें व आखिरी फेज की 54 सीटों पर आज सोमवार को वोटिंग हो रही है. शाम को मतदान समाप्त होते ही देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म हो जाएंगे. यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किसकी सरकार बनने जा रही है इसका सही जवाब तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही मिलेगा. हालांकि, शाम छह बजे आजतक एक्सिस माय इंडिया के साथ मिलकर एग्जिट पोल भी पेश करेगा, जिससे नतीजों की तस्वीर जरूर साफ हो जाएगी. ऐसे में पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने से पहले ही सियासी हलचलें और जोड़-तोड़ की सियासत तेज होती दिखाई दे रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










