
Exercise For Long Life: ये एक्सरसाइज करने से बढ़ सकती है उम्र! मात्र इतने मिनट करने से मिलेगा फायदा
AajTak
Weight training: जिम में जाकर एक्सरसाइज करना और भारी वजन उठाना सभी को पसंद होता है, क्योंकि वेट ट्रेनिंग से मसल्स ग्रोथ में मदद मिलती है और बॉडी को अच्छा शेप मिलता है. हालही में एक स्टडी हुई है, जिसके मुताबिक वेट ट्रेनिंग करने वाले लोगों को लंबी उम्र पाने में मदद मिल सकती है.
एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसलिए एक्सपर्ट भी रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं. इससे होने वाले फायदों को देखते हुए अधिकतर लोग अपने डेली रूटीन में किसी न किसी तरह की एक्सरसाइज को शामिल करते हैं. मीडियम इंटेंसिटी वाली एरोबिक एक्सरसाइज जैसे चलना, दौड़ना या साइकिल चलाना आदि ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं. रिसर्च से यह भी पता चलता है कि जो लोग एरोबिक एक्सरसाइज करते हैं और एक्टिव रहते हैं, वे लोग लंबे समय तक जीवित रहते हैं. उनमें कैंसर, डायबिटीज और हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा काफी कम हो जाता है.
लेकिन वेट ट्रेनिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का क्या? अधिकतर लोग वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज को सिर्फ मसल्स ग्रोथ के लिए करते हैं. हालही में हुई एक रिसर्च में यह दावा किया गया है कि वेट ट्रेनिंग करने से मौत का जोखिम कम हो सकता है.
क्या कहती है रिसर्च
Independent.uk के मुताबिक, यह रिसर्च जापान में 3 यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की टीम ने की है. उन्होंने इस रिसर्च में 16 अलग-अलग स्टडीज के डाटा का आंकलन किया और उस पर निष्कर्ष निकालते हुए यह दावा किया. एक्सपर्ट ने दावा किया कि हर हफ्ते 30-60 मिनिट की वेट ट्रेनिंग मौत के खतरे को 10-20 प्रतिशत तक कम करने में मदद कर सकती है. वहीं अगर हर हफ्ते 3 घंटे से अधिक वेट ट्रेनिंग की जाए, तो मौत का जोखिम 10 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.
स्टडी में कहा कि जब बीमारियों को रोकने की बात आती है तो वेट ट्रेनिंग करने का सम अलग-अलग हो सकता है. उदाहरण के लिए हर हफ्ते 40-60 मिनिट की वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज हृदय रोग के जोखिम को कम करने के लिए अच्छी मानी जाती है और 30-60 मिनिट की एक्सरसाइज मौत के जोखिम को कम कर सकती है.
वेट ट्रेनिंग का कुछ विशेष प्रकार के कैंसर जैसे आंत, किडनी आदि के जोखिम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता. इस रिसर्च में जो निष्कर्ष सामने आए हैं वे काफी हद तक नेशनल हेल्थ सर्विस द्वारा सजेस्ट की गई एक्सरसाइज के मुताबिक हैं. NHS के मुताबिक, 19 से 64 वर्ष की आयु के लोगों को हर हफ्ते कम से कम 2 बार वेट ट्रेनिंग करनी चाहिए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











