
Exclusive: PoK में 170 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की फिराक में... जानें बॉर्डर पर BSF की तैयारी
AajTak
कश्मीर से लेकर पंजाब तक ड्रोन और सुरंग के जरिए हथियार भेजे जा रहे हैं. ऐसे में बीएसएफ इस नई चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. आजतक ने कश्मीर में बीएसएफ के आईजी राजा बाबू सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत की.
जम्मू कश्मीर में भले ही भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच सीज फायर समझौता चल रहा हो, लेकिन पीओके में एक बार फिर से 170 से ज्यादा आतंकी घुसपैठ की फिराक में हैं. पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई हाईब्रीड और नार्को आतंक फैलाना चाहती है. नारकोटिक्स के साथ हथियार भेजे जा रहे हैं. हाल के दिनों में कश्मीर से लेकर पंजाब तक ड्रोन और सुरंग के जरिए हथियार भेजे जा रहे हैं. ऐसे में बीएसएफ इस नई चुनौती से निपटने के लिए रणनीति के तहत मुकाबला कर रही है.
कश्मीर में पीओके की लीपा वैली से लगने वाली एलओसी पर पाकिस्तानी सेना आतंकवादियों के साथ मिलकर घुसपैठ और आतंकी हमले की नापाक साजिश करने में लगी है। सरहद पर सेना और बीएसएफ के जवानों ने चौकसी कई गुना बढ़ा दी है. आजतक ने बारामूला सेक्टर में बीएसएफ के जवानों के साथ दिन और रात की पेट्रोलिंग का जायजा लिया. इसके साथ ही कश्मीर में बीएसएफ के आईजी राजा बाबू सिंह से एक्सक्लूसिव बातचीत की.
पाक सेना की मदद से घुसपैठ की फिराक में आतंकी
पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है. बीएसएफ और सेना के हवाले से इस बात के पुख्ता खुफिया इनपुट हैं कि लश्कर के आतंकवादी पाक सेना की मदद से लगातार घुसपैठ की फिराक में हैं. इसके लिए पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम सेना और बीएसएफ के जवानों को निशाना बनाने की फिराक में हैं.
आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है ISI और पाक आर्मी
लश्कर, जैश और अफगानी आतंकियों के कई दर्जन से ज्यादा आतंकियों को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और आर्मी ट्रेनिंग दे रही है. पीओके कैंपस में अफगानिस्तान से करीब 80 आतंकी दोबारा लौटे हैं. इस नापाक प्लान में कुछ हार्डकोर आतंकवादियों को जम्मू कश्मीर में घुसपैठ करा कर बड़े हमले करना शामिल है. इसके साथ ही आईईडी प्लांट कर कुछ खास जगहों को निशाना बनाना है, इनमें सेना के कैंप भी शामिल हैं.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







