
EXCLUSIVE: 'NDA सांसदों से भी मांगूंगा सपोर्ट...', बोले विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी, अमित शाह के आरोपों का भी दिया जवाब
AajTak
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश, बी सुदर्शन रेड्डी ने आजतक के साथ एक विशेष साक्षात्कार में कहा कि वह एक 'लिबरल कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेट' हैं. उन्होंने कहा कि यह चुनाव संख्याओं का नहीं, बल्कि एक वैचारिक प्रतिस्पर्धा है.
विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने आजतक से बातचीत में कहा कि उनकी उम्मीदवारी किसी "लड़ाई" के तौर पर नहीं बल्कि एक "सैद्धांतिक प्रतिस्पर्धा" है. उन्होंने साफ किया कि वे किसी राजनीतिक दल से जुड़े नहीं हैं और न ही कभी रहेंगे. उनके मुताबिक उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद सदस्य करते हैं, न कि राजनीतिक दल.
रेड्डी ने कहा कि उनकी विचारधारा पूरी तरह से संविधान पर आधारित है. उन्होंने बताया कि वे पिछले 50 से अधिक सालों से संविधान की प्रति अपने साथ रखते हैं क्योंकि इसमें हर सवाल का जवाब मौजूद है. उन्होंने जोड़ा—“मैं एक लिबरल कॉन्स्टिट्यूशनल डेमोक्रेट हूं और मेरा विश्वास सिर्फ संविधान पर है.”
संघ बनाम संविधान की बहस पर जवाब
विपक्ष ने चुनाव को “संघ बनाम संविधान” की लड़ाई के रूप में पेश किया है. इस पर रेड्डी ने कहा कि यह किसी राज्य की पहचान या "तेलुगु प्राइड बनाम तमिल प्राइड" की लड़ाई नहीं है. “हम सब भारतीय नागरिक हैं. किसी का तमिलनाडु में जन्म हुआ और मेरा तेलंगाना में, इसमें गर्व या प्रतिस्पर्धा जैसी कोई बात नहीं है,” उन्होंने कहा.
नायडू और "तेलुगु प्राइड" पर प्रतिक्रिया
चंद्रबाबू नायडू के रुख पर उन्होंने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी "तेलुगु प्राइड" के नारे पर बनी थी, लेकिन मौजूदा उपराष्ट्रपति चुनाव को उस संदर्भ में देखना सही नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे सभी दलों के सांसदों से समर्थन मांगेंगे क्योंकि वे किसी एक दल के नहीं हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








