
EXCLUSIVE: 10 साल बाद फिर मेयर चुनाव पर संकट के बादल, मामले से जुड़े हैं कई बड़े पेच
AajTak
26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, क्योंकि देश भर में आम चुनाव के चलते आचार संहिता लगी हुई है. ऐसे में अगर चुनाव होता है तो वह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा. दिल्ली नगर निगम एक्ट के एक्सपर्ट सुरेंद्र का कहना है कि ये एक संवैधानिक संकट की तरह है. हालांकि, डीएमसी एक्ट में इस तरह की सिचुएशन का कोई वर्णन नहीं मिलता है.
अगले हफ्ते 26 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव घोषित है तो इसी दिन आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. दिल्ली में 25 मई को आम चुनाव के लिए वोट पड़ेगा. उससे पहले ही आप शासित दिल्ली नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी और आमहापौर व उपमहापौर पद के चुनाव है. आम आदमी पार्टी से महेश खिंची (मेयर) रविन्द्र भारद्वाज ने डिप्टी मेयर के लिए नामंकन किया तो बीजेपी की ओर से किशन लाल (मेयर) और डिप्टी मेयर को तौर पर नीता बिष्ट ने पर्चा भरा है.
26 अप्रैल को होने वाले महापौर व उप महापौर पद के लिए 18 तारीख को AAP और BJP के 6 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है. अब मेयर चुनाव को लेकर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. ऐसे में 26 अप्रैल को मेयर चुनाव होगा या नहीं एमसीडी अधिकारी नहीं बता पा रहे हैं.आइए जानते हैं इस मामले से जुड़े कुछ दिलचस्प पेच हैं...
आम चुनाव 2024 से देश भर में चुनाव आचार संहिता लगी हुई है. ऐसे में सवाल उठता है कि मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव परिणाम का वोटर्स को प्रभावित कर सकता है. विजयी घोषित दल के पक्ष में लहर है ऐसा संदेश क्या नहीं जाएगा? ऐसा हुआ तो क्या ये चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होगा.
दिल्ली नगर निगम एक्ट के एक्सपर्ट सुरेंद्र का कहना है कि ये एक संवैधानिक संकट की तरह है हालांकि, डीएमसी एक्ट में इस तरह की सिचुएशन का कोई वर्णन नहीं मिलता है. विजयी घोषित होगा क्या उस दल के पक्ष में यह संदेश नहीं जाएगा कि इस पार्टी के पक्ष में लहर है.
निगम सूत्रों का कहना है की मंजूरी के लिए फाइल भेजी गई थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली. साल 2014 में निगम ने मंजूरी ली थी जिसमें आयोग ने आम चुनाव के बाद चुनाव की प्रक्रिया करने की बात कही थी साथ ही यह कहा था कि कोई नई घोषणा इसमें नहीं हो सकती है. निगम से जुड़े सूत्रों का कहना है 8 अप्रैल को दिल्ली के मुख्य चुनाव आयुक्त को NOC के लिए फाइल भेजी गई थी. अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से इसका जवाब नहीं आया है.
चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी मौजूदा मेयर शैली ओबेरॉय ही होगीं या फिर कोई दूसरा पार्षद होगा और मुख्यमंत्री के जेल में रहने की स्थिति में यह फाइल एलजी के पास कैसे जाएगी ये अभी तक पीठासीन अधिकारी के लिए एलजी को फाइल जाने का परंपरागत रूट तय है. फाइल दिल्ली नगर निगम से होते हुए दिल्ली सरकार में शहरी विकास सचिव फिर मुख्य सचिव और फिर शहरी विकास मंत्री के बाद सीएम के पास जाती है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









