
Exclusive: सोनाली फोगाट के पोस्टमॉर्टम में क्यों हुई थी 2 दिन की देरी, खुफिया कैमरे में डॉक्टर ने खोले बड़े राज
AajTak
सोनाली फोगाट की मौत का मामला उलझता जा रहा है. पहलू कई जन्म ले चुके हैं, एंगल एक से ज्यादा चल रहे हैं, लेकिन किस दिशा में आगे बढ़ना है, अभी तक स्पष्ट नहीं है. इस असमंजस की स्थिति के बीच आजतक ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है जो इस मामले में बड़े नाटकीय मोड़ ला सकता है. सोनाली के पोस्टमार्टम को लेकर भी बड़ी जानकारी हाथ लगी है.
सोनाली फोगाट की मौत का मामला उलझता जा रहा है. अभी तक इस मामले में हार्ट अटैक वाली बात की गई है, ड्रग्स थ्योरी ने जन्म लिया है और अब टिक टॉक स्टार की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सोनाली की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चोट के निशान का जिक्र था, ये खबर पुरानी है, लेकिन आजतक ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया है. उस स्टिंग में जिस डॉक्टर ने सोनाली का पोस्टमॉर्टम किया था, उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. ये खुलासे पोस्टमॉर्टम और उसकी टाइमिंग से जुड़े हुए हैं.
आजतक की स्पेशल इनेस्टिगेटिव टीम ने गोवा के उस डॉक्टर का स्टिंग ऑपरेशन किया है, जिन्होंने सोनाली का पोस्टमॉर्टम किया था. डॉक्टर का नाम है मंदर कंटक. स्टिंग ऑपरेशन में डॉक्टर ने बताया कि सोनाली के शरीर पर चोट के कई निशान थे. हाथ पर थे, पैर पर थे. बड़ी बात ये है कि सोनाली के पोस्टमॉर्टम में दो दिन की देरी हुई थी. ये वो खुलासा है जो अभी तक नहीं हुआ है. एक नजर रिपोर्टर और डॉक्टर की इस बातीचत पर डालिए-
रिपोर्टर- इंजरी बॉडी के किस पार्ट में है?
डॉ. मंदार कंटक- हर जगह है.
रिपोर्टर- पूरे बॉडी में इंजरी है?
डॉ. मंदार कंटक- हाथ और पैर में है. जो आरोपी है मामले का, उसने कहा कि बाथरूम में दीवार से टकरा गई थीं सोनाली.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









