
Exclusive: 'समाज को बदलना है...', सलमान खान के घर फायरिंग से पहले लॉरेंस ने दिया था ये मैसेज, हमलावर का कुबूलनामा
AajTak
13 अप्रैल को गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले अनमोल बिश्नोई ने हौसला बढ़ाने के लिए सागर पाल और विक्की गुप्ता की अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई से बात कराई थी.
अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपियों के कबूलनामे की एक्सक्लूसिव जानकारी आजतक को मिली है. अपने कबूलनामे में शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल ने बताया कि एक्टर के घर पर फायरिंग करने के लिए उन्हें न सिर्फ गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल से निर्देश मिले थे, बल्कि 13 अप्रैल को फायरिंग को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले सिग्नल ऐप पर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई ने खुद हमलावरों से बातचीत की थी.
एक साल से चल रही थी हमले की प्लानिंग आरोपियों का ये बयान जो अब मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल द्वारा दायर की गई चार्जशीट का हिस्सा है. उसे देखने से पता चलता है कि इस हमले की योजना लगभग एक साल पहले से ही चल रही थी.सागर पाल ही वह व्यक्ति था, जिसे अनमोल बिश्नोई ने बहुत पहले ही इस काम के लिए नियुक्त कर लिया था.
लॉरेंस विश्नोई ने आरोपियों का बढ़ाया था हौसला 13 अप्रैल को गोलीबारी की घटना को अंजाम देने से कुछ घंटे पहले अनमोल बिश्नोई ने हौसला बढ़ाने के लिए सागर पाल और विक्की गुप्ता की अपने भाई लॉरेंस बिश्नोई से बात कराई थी. इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई ने दोनों हमलावरों का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे कहा कि 'तुम्हारा काम अच्छा होगा, तुम फिक्र मत करो और फायरिंग के लिए तैयार हो जाओ.'
कहा- समाज के लिए काम कर रहे हो...
अनमोल बिश्नोई ने भी रिकॉर्डेड संदेश के जरिए दोनों हमलावरों को प्रेरित किया और कहा कि वे समाज के लिए काम कर रहे हैं और इससे समाज को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. विक्की गुप्ता ने अपने बयान में कहा है कि वह और सागर इस काम के लिए इतना उत्साहित थे कि वह किसी भी व्यक्ति को गोली मारने के लिए तैयार थे. उन्होंने अपने बयान में कहा कि गोलीबारी के दौरान जो भी उनके रास्ते में आता वह उसे भी मारने की तैयारी में थे.
एक ही गांव के रहने वाले हैं दोनों हमलावर विक्की ने बताया कि वह और सागर एक ही गांव के थे. 2020 में लॉकडाउन के दौरान उसे सिगरेट पीने की तलब लगी तो वह बाहर जाकर सागर से मिलने लगा. दीपावली 2022 के बाद से उसने सागर पाल से नियमित रूप से बात करना शुरू कर दिया था. तब सागर ने उसे बताया था कि वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लोगों को जानता है और अंकित नाम का एक दोस्त है जो लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए काम करता है. सागर पाल जालंधर में स्पेयर पार्ट्स कंपनी में काम करता था. 2023 की शुरुआत में सागर ने विक्की को 500 रुपये की मदद की थी. जुलाई 2023 में ड्राइवर की नौकरी की तलाश में विक्की गुप्ता जालंधर में सागर से मिलने गया और फिर वहां उसकी पहचान अंकित से हुई. इसके बाद विक्की गुप्ता चेन्नई चला गया और फिर वापस गांव आ गया. एक महीने बाद सागर ने उसे यह कहकर दोबारा जालंधर बुलाया कि उसने उसके लिए काम ढूंढ लिया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







