
Exclusive: यूक्रेन का ओरेहोव शहर, महज 10 किलोमीटर की दूरी पर बम बरसा रही है रूसी सेना
AajTak
यूक्रेन का ओरहोव शहर यहां जिपोरिशिया से सिर्फ 45 किलोमीटर की दूरी पर है. यहां से महज 10 किमी की दूरी पर रूसी सेना ने डेरा जमा रखा है और शहर की दहलीज पर आकर बमबारी की जा रही है.
रूस-यूक्रेन युद्ध का आज यानी रविवार को 53वां दिन है. यूक्रेन में रूसी हमले तेज होते जा रहे हैं. यहां लोग दशहत में जिंदगी जी रहे हैं. यूक्रेन के मारयुपोल से लेकर खारकीव शहर तक रूसी हमले से तबाह हो गए हैं. रूस ने अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी अटैक करना शुरू कर दिया है. इस बीच, आज तक की टीम यूक्रेन के ओरहोव शहर पहुंची. यहां रूसी हमले के निशान दास्तान बयां कर रहे हैं. स्थानीय लोगों को खुद पता नहीं है कि वे कब रूसी सैनिकों के निशाने पर आ जाएं और जिंदगी से हाथ धो बैठें.
यूक्रेन के जिपोरिशिया से सिर्फ 45 किलोमीटर दूर ओरहोव शहर है और यहां से महज 10 किमी की दूरी पर रूसी सेना ने डेरा जमा रखा है और शहर की दहलीज पर आकर बमबारी की जा रही है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, रूसी सेना के द्वारा रोजाना हवाई हमले किए जा रहे हैं. शहर में घर, स्कूल, अस्पताल तक को टारगेट बनाया जा रहा है.
शहर से महज 10 किमी दूरी पर रूसी सेना
शहर के हालात ऐसे हैं कि लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. स्थानीय लोग घरों में छिपकर बैठे हैं. लोगों का कहना है कि जहां से रूसी सेना लगातार बम गिरा रही है, वो इलाका शहर से महज 10 किमी है. कभी भी कुछ भी हो सकता है. ऐसे में वह जरूरी काम होने पर भी घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं.
रास्ते सुनसान, सिर्फ धमाकों की गूंज
हालात यह हैं कि पूरे शहर में सन्नाटा पसरा है. दूर-दूर तक एक आदमी भी नजर नहीं आता है. गलियां और सड़कें सुनसान पड़ी हैं. रास्तों वीरान से नजर आ रहे हैं. बताते हैं कि ओरहोव के स्कूल में 12 घंटे पहले ही जमकर गोलाबारी हुई है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









