
Exclusive: बीजेपी ने यूपी में की वर्चुअल रैली की तैयारी, 3D और ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग टेक्नोलॉजी की लेगी मदद
ABP News
UP Elections 2022: बीजेपी ने 3D स्टूडियो मिक्स तकनीक का उपयोग करने की योजना बनाई है. इस तकनीक से दो अलग-अलग जगहों पर बैठे नेताओं को एक पोडियम पर दिखाया जा सकता है.
UP Elections 2022: देश में बढ़ते कोरोना के बीच बीजेपी ने चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में वर्चुअल रैली की तैयारी कर ली है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी 3डी स्टूडियो मिक्स टेक्नोलॉजी और ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग की बड़ी योजना बना रही है. ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके. पार्टी अब 'डिजिटल' रूप से लोगों तक पहुंचेगी.
बीजेपी ने पूरे प्रदेश ने अलग-अलग चरणो के हिसाब से हर चरण में 100 रैली तक करने की तैयारी कर ली है. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पिछले कुछ दिनों में उत्तर प्रदेश में बीजेपी यूनिट के साथ 'डिजिटल रणनीति' पर चर्चा की और रणनीति भी बनाई.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












