
Exclusive: 'बाबरी मस्जिद फिर बनाएंगे...', पाकिस्तानी आतंकियों का नया प्रोपेगेंडा, रिक्रूटमेंट के लिए बना डाली वेबसाइट
AajTak
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने इस नए ऑनलाइन इस्लामिक कट्टरपंथी मॉड्यूल का पता लगाया है. यह ऑनलाइन नेटवर्क भारतीय मुस्लिम युवाओं से भारत में जिहाद छेड़ने, बाबरी मस्जिद का दोबारा निर्माण करने का आह्वान करता है.
भारत के युवाओं का ब्रेनवॉश करने के लिए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों ने एक वेबसाइट तैयार कर ली है. इस वेबसाइट के जरिए वह भारत में रिक्रूटमेंट करने की कोशिश में लगे हैं. इस मॉड्यूल के केंद्र में पाकिस्तानी आतंकी फरहतुल्लाह गोरी को रखा गया है. यह आतंकी रामेश्वरम कैफे और 2002 के अक्षरधाम मंदिर हमलों से जुड़ा हुआ है.
इंडिया टुडे की ओपन सोर्स इंटेलिजेंस (OSINT) टीम ने इस नए ऑनलाइन इस्लामिक कट्टरपंथी मॉड्यूल का पता लगाया है. यह ऑनलाइन नेटवर्क भारतीय मुस्लिम युवाओं से भारत में जिहाद छेड़ने, बाबरी मस्जिद का दोबारा निर्माण करने का आह्वान करता है. वह कुछ कंटेंट क्रिएटर्स और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी निशाना बनाने की बात कहता है.
एक नए रजिस्टर्ड वेबसाइट और सिग्नल मैसेंजर पर एक प्राइवेट ग्रुप इस मॉड्यूल के केंद्र में है, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, डेलीमोशन, इंटरनेट आर्काइव, यूट्यूब, साउंडक्लाउड और एक ब्लॉग के जरिए कट्टरपंथी विचार फैला रहा है.
पाकिस्तान में रहता है गोरी
हमारी डिजिटल फोरेंसिक रिसर्च में पाया गया है कि वेबसाइट 3 दिसंबर, 2024 को रजिस्टर्ड की गई. इसमें आतंकवादी फरहतुल्लाह घोरी की आवाज के साथ कई वीडियो हैं. गोरी वर्तमान में पाकिस्तान में रहता है. वेबसाइट के शुरुआती पृष्ठ पर लिखा है 'आइए बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण का संकल्प लें.' आज तक ने कट्टरपंथी प्रचार को और ज्यादा फैलने से रोकने के लिए वेबसाइट डोमेन और लिंक किए गए सोशल मीडिया अकाउंट को यहां मेंशन नहीं किया है.
सौत अल हक ग्रुप में 63 सदस्य

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










