
Exclusive: देश में बनाया जा रहा मुसलमानों को निशाना, ऐसा हाल कभी नहीं देखा, ABP न्यूज़ से बोले उमर अब्दुल्ला
ABP News
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि देश का मुसलमान आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने आज एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है. इस बातचीत में उन्होंने तमाम मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि देश का मुसलमान आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है. मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहै है. उन्होंने केंद्र सरकार पर वार करते हुए कहा कि, 'मैंने बहुत सरकारें देखी लेकिन जो हाल अब हैं वो पहले कभी नहीं था.' उन्होंने कहा कि, 'हमें जानबूझ कर छेड़ा जा रहा है. हमें बताया जा रहा है कि हम अल्पसंख्यक हैं और हमारा ओहदा इस देश में बाकियों के मुकाबले कम है.
आइये देखते हैं उमर अब्दुल्ला की एबीपी न्यूज़ के साथ खास बातचीत की 10 बड़ी बातें.













