
यूपी में होगा कैबिनेट विस्तार? फिर तेज हुई सुगबुगाहट, संगठन पर भी हो सकता है बड़ा ऐलान
ABP News
UP Cabinet Expansion News: इसी साल मकर संक्रांति के पहले से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ लिया था. अब एक बार फिर से सुगबुगाहट तेज होने लगी है.
यूपी बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल दिल्ली दौरे पर हैं. धर्मपाल ने बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात की. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यूपी में संगठन और मंत्रिमंडल के मुद्दों पर शुरुआती चर्चा हुई है. अभी नाम और क्षेत्रों पर मंथन जारी है. सूत्र बता रहे हैं कि यूपी में बीजेपी के मौजूदा सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष हटाए जा सकते हैं.
चर्चा इस बात को भी लेकर है कि क्या योगी मंत्रिमंडल में खाली पड़े सिर्फ 6 पदों को भरा जाए या फिर कुछ को हटाकर उनकी जगह किसी और को भी मौका दिया जाए. इसके अलावा जल्द से जल्द यूपी बीजेपी के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत अन्य मोर्चों के अध्यक्षों का नाम भी फाइनल होगा.
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे CM योगी, क्रिकेटर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, वीडियो वायरल
बता दें कि बीते कुछ महीनों में यूपी कैबिनेट विस्तार की अटकलें कई बार लगी हैं. लेकिन तस्वीर साफ हो नहीं पाई. अगले साल राज्य में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में कैबिनेट विस्तार की अटकलों को बल भी मिला है.













