
Exclusive: 'कोई खिलाड़ी पाकिस्तान से एशिया कप में खेलना नहीं चाहता, लेकिन वो मजबूर...', सुरेश रैना ने बताई टीम इंडिया के अंदर की बात
AajTak
भारत और पाकिस्तान के एशिया कप में मैच को लेकर स्टार क्रिकेटर सुरेश रैना ने aajtak.in से खास बातचीत की. जहां उन्होंने पाकिस्तान संग टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खेलने की 'मजबूरी' पर बात की. वहीं बताया आखिर वो क्यों खेल रहे हैं.
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर पूरे देश में अलग-अलग आवाजें उठ रही हैं. कई लोगों का मानना है कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए था. पहलगाम हमले के पीड़ित परिवारों ने भी आवाज उठाई और कहा कि उनके जख्म अभी भी हरे हैं, उनके आंसू थम नहीं रहे हैं.
वहीं अब इस मुकाबले को लेकर यह भी तर्क दिया जा रहा है वर्ल्ड चैम्पियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में जिस तरह सुरेश रैना, हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान जैसे दिग्गज सीनियर्स प्लेयर्स ने किया, वैसा भारतीय टीम क्यों नहीं कर रही है. आखिर वो ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं. क्या मौजूदा टीम के खिलाड़ी बायकॉट नहीं कर सकते?
All Set & Raring To Go 👍 💪 It's Match No. 2️⃣ for #TeamIndia 🇮🇳 in #AsiaCup2025 pic.twitter.com/vKUgTJ1HAD
ध्यान रहे पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में WCL में इंडिया चैम्पियंस ने पाकिस्तान चैम्पियंस संग मैच खेलने से इनकार कर दिया था. उस टीम में शामिल स्टार क्रिकेटर सुरेश से जब पूछा गया कि आखिर भारतीय टीम ऐसा क्यों नहीं रही है.
aajtak.in से खास बातचीत में रैना ने कहा-दरअसल, पूरे मामले में सरकार की मंजूरी मिली है. BCCI (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने भी कहा कि दोनों देशों के बीच केवल मल्टीनेशन टूर्नामेंट में ही मुकाबला होगा. बाइलैटरल सीरीज दोनों देशों के बीच नहीं होगी. जहां तक हमारी बात है तो वह एक तरह से प्राइवेट सीरीज थी, उसमें सभी सीनियर प्लेयर्स खेल रहे थे, जो BCCI के अंडर नहीं आते हैं. ऐसे में हमारी टीम के सभी खिलाड़ियों हरभजन सिंह, शिखर धवन, युवराज सिंह, इरफान पठान, युसूफ पठान और बाकी सब ने पाकिस्तान संग मैच नहीं खेलने का निर्णय लिया था.
रैना यहीं नहीं रुके और आगे कहा एशिया कप चूंकि मल्टीनेशनल टूर्नामेंट है, यह ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) के अंडर आता है. ऐसे में भारतीय टीम यह मुकाबला खेल रही है. ध्यान रहे ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) इवेंट में ही भारत और पाकिस्तान पिछले कुछ सालों से भिड़ रहे हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







