
EXCLUSIVE: कन्हैया कुमार का पलटवार, कहा- बीजेपी के टुकड़े-टुकड़े करूंगा, AC खुलवाने पर भी दिया जवाब
ABP News
Kanhaiya Kumar Attacks BJP: सीपीआई दफ्तर छोड़ने से पहले अपना एसी खोल कर ले जाने वाले विवाद पर कन्हैया ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि इन बातों का आनंद लेना चाहिए.
Kanhaiya Kumar Attacks BJP: हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बीजेपी द्वारा उन्हें "टुकड़े-टुकड़े गैंग" कहे जाने पर पलटवार किया है. कन्हैया ने कहा कि मैं बीजेपी के लिए टुकड़े-टुकड़े गैंग हूं. मैं बीजेपी के टुकड़े-टुकड़े करूंगा. बीजेपी के एक लाख टुकड़े होंगे. एबीपी न्यूज के साथ विशेष बातचीत में कन्हैया ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी का हाथ क्यों थामा? सीपीआई छोड़ने और कांग्रेस में एंट्री के इर्दगिर्द जारी विवादों पर भी कन्हैया ने खुलकर जवाब दिए.
कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कन्हैया बोले, "कांग्रेस में आ कर अच्छा लग रहा है. कांग्रेस केवल पार्टी नहीं, आधुनिक भारत मे लोकतंत्र का वाहक है. कन्हैया ने कहा कि देश में लोकतंत्र नहीं होता तो वह आज कहीं होटल में काम कर रहे होते. पाकिस्तान की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह पड़ोसी मुल्क में सवाल नहीं पूछ सकते, वही परंपरा इस देश में भी लाने की कोशिश हो रही है. इसीलिए कांग्रेस का विस्तार और प्रसार जरूरी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












