
Exclusive: इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में कैसे आया चिराग पासवान का नाम? RCP सिंह ने खुद बताया
ABP News
Bihar Politics: इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसमें एलजेपी सांसद चिराग पासवान का नाम भी शामिल है, जिसको लेकर बवाल मचा है.
पटनाः इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है. इसमें कई नए चेहरों को शामिल किया गया है. यहां चौंकाने वाली बात सामने आई थी कि सूची में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) का नाम भी शामिल है. हिंदी सलाहकार समिति में नए चेहरों में चिराग पासवान का नाम आते ही यह यह चर्चा होने लगी थी कि आखिर चिराग पासवान को जेडीयू (JDU) ने क्यों शामिल किया है. इसपर केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) ने एबीपी न्यूज से पीछे की पूरी कहानी बताई.
आरसीपी सिंह ने कहा कि भारत सरकार में जितने भी मिनिस्ट्री हैं उसमें हिंदी सलाहकार समिति होती है. उनका दायित्व ये होता है कि जो भी राजकीय कार्यकाल है उसमें हिंदी का सदउपयोग होना चाहिए वह हो रहा है या नहीं. इसका हेड मिनिस्टर होता है. राज्यमंत्री उपाध्यक्ष होते हैं. लोकसभा और राज्यसभा से ही नाम आता है और नोटिफाई किया जाता है. उसी तरह चिराग पासवान को हमारे यहां नोटिफाई किया गया और इसलिए वह इस्पात मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












