
Ex-wife Sussanne Khan के वर्कआउट वीडियो पर क्यों हंसे Hrithik Roshan? मजेदार है वजह
AajTak
सुजैन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे घर पर ही डंबल्स उठाती नजर आ रही हैं. वर्कआउट के लिए उन्होंने टैंक टॉप और बास्केटबॉल शॉर्ट्स पहने हैं. सुजैन के इसी स्टार प्रिंट वाले लूज शॉर्ट्स को देख ऋतिक हंस पड़े. उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा 'हा हा हा...मुझे ये शॉर्ट्स पसंद हैं.'
ऋतिक रोशन और उनकी एक्स-वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद भी अच्छे दोस्त हैं. दोनों एक-दूसरे के साथ आज भी समय बिताते हैं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट्स पर तारीफ करते हैं और जोक भी मारते हैं. हाल ही में सुजैन ने एक वर्कआउट वीडियो शेयर किया जिसपर ऋतिक हंस पड़े. ऋतिक ने ऐसा क्या देखा सुजैन के इस वीडियो में कि उन्हें हंसी आ गई, आइए जानते हैं.

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












