
Ex Boyfriend ने इतना पीटा कि सुन्न हो गई थी महिला, 1 साल बाद शेयर कीं चोटों की Photo
Zee News
स्कॉटिस महिला को उसके पूर्व प्रेमी ने इतनी बुरी तरह पीटा और सिगरेट से जलाया कि एक साल बाद भी वह सदमे से उबर नहीं पाई है.
स्कॉटलैंड: कैंडिस हेंडरसन को उसके पूर्व बॉयफ्रेंड (Ex Boyfriend) ने इतनी बेरहमी से पीटा कि लगातार कराहने की उनकी आवाज को पड़ोसी ने दर्द (Pain) से मरते जानवर (Animal) की आवाज समझ लिया. 37 साल की कैंडिस को 39 वर्षीय रॉस रामसे ने बुरी तरह पीटा था. उसके सिर को दीवारों और दरवाजों से टकराया, उसके मुंह में जलती हुईं सिगरेट (Cigarette) डालीं और उसे तब तक मारता रहा जब तक कि वह बेहोश नहीं हो गई. द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, 5 दिन तक असहनीय दर्द, जलन टूटी हुई नाक, पसलियों, उंगलियों के कारण कैंडिस बार-बार बेहोश होती रहीं. आखिरकार उन्हें एक पुलिस वाले ने ढूंढ लिया, जो रामसे द्वारा कैंडिस के साथ पहले की गई मारपीट के बाद उनकी रिकवरी की जांच करने आया था. कैंडिस ने अब अपनी चोटों की तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनकी हालत बहुत ही खराब नजर आ रही है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



