
Ex Afghan Minister का दावा: बच्चों को भी नहीं बख्श रहा Taliban, बेरहमी से उतार रहा मौत के घाट
Zee News
तालिबान मासूम बच्चों को भी चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहा है. अफगानिस्तान के पूर्व गृहमंत्री मसूद अंदाराबी ने ट्वीट करके तालिबान की क्रूरता उजागर की है. उन्होंने कुछ बच्चों की तस्वीर भी शेयर की है. पूर्व मंत्री ने कहा है कि तालिबान लोगों को आतंकित करके उन पर शासन करना चाहता है.
काबुल: अफगानिस्तान (Afghanistan) पर कब्जे के बाद तालिबानी (Taliban) केवल महिलाओं और लड़कियों पर ही जुल्म नहीं ढा रहे, वो छोटे-छोटे बच्चों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतार रहे हैं. अफगानिस्तान के पूर्व गृहमंत्री मसूद अंदाराबी (Masoud Andarabi) ने यह दावा किया है. उन्होंने तालिबान द्वारा कथित तौर पर मारे जा रहे बच्चों की तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं. अंदाराबी ने कहा कि तालिबान अफगानियों को आतंकित करके, छोटे बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों को मारकर लोगों पर शासन करने की कोशिश कर रहा है. ‘मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, मसूद अंदाराबी (Masoud Andarabi) ने बच्चों के शवों और घायल बच्चों की तस्वीरें पोस्ट करते हुए ट्वीट किया है कि तालिबान लोगों को आतंकित करके, छोटे बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों को मारकर लोगों पर शासन करने की कोशिश कर रहा है. तालिबान अंदराब में लोगों के घरों की अनुचित तलाशी ले रहा है, बिना कारण उन्हें पकड़ रहा है और निर्दोष नागरिकों की हत्या कर रहा है. जिसमें बच्चे भी शामिल हैं.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



