
'EVM मामले में हमें और आपको नहीं पड़ना, दिग्विजय काम कर रहे...', भारत जोड़ो न्याय यात्रा की मीटिंग में कांग्रेस नेताओं से बोले Kamal Nath
AajTak
MP News: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मध्य प्रदेश में पहले से अधिक सफल बनाया जाए. रही बात EVM की तो उस मामले में दिग्विजय सिंह काम कर रहे हैं और उन्हें EVM मामले में काम करने दिया जाए. उस मामले में हमें और आपको नहीं पड़ना है.
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. उसको लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी तैयारी में जुटी हुई है. अब यात्रा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का भी बयान सामने आया है.
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर इस यात्रा में हिस्सा लेकर सफल बनाने का आव्हान किया है. कमलनाथ ने अपना वीडियो जारी करते हुए संदेश दिया है और कहा है कि लोकल में सभी कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाएं. यह कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है.
कमलनाथ ने कहा कि इस यात्रा से जो माहौल बनेगा वो पूरे प्रदेश में जाएगा. लोकसभा चुनाव से पहले माहौल बनाना ज़रूरी है. जब तक लोकल लोग शामिल नहीं होंगे, तब तक यात्रा सफल नहीं होगी.
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले से अधिक इस यात्रा को सफल बनाया जाए. रही बात EVM की तो उस मामले में दिग्विजय सिंह काम कर रहे हैं और उन्हें EVM मामले में काम करने दिया जाए. उस मामले में हमें और आपको नहीं पड़ना है. हमें यात्रा और चुनाव पर अपना ध्यान केंद्रित करना है. देखें Video:-
पता हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी EVM की विश्वसनीयता पर संदेह जताते रहे हैं. उनकी मांग है कि मतदाताओं को मतपेटी में डालने के लिए वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) पर्चियां सौंपी जाएं. राज्यसभा सांसद का कहना है कि चुनाव के नतीजे इन पर्चियों की गिनती कर घोषित किए जाने चाहिए.
MP में 650 किमी की यात्रा

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









