
EVM पर रंगीन फोटो से लेकर 100% वेबकास्टिंग तक... बिहार चुनाव में पहली बार दिखेंगे ये बड़े बदलाव
AajTak
बिहार में चुनाव सुधारों का नया दौर शुरू हो गया है, जिसमें ईवीएम पर रंगीन फोटो से लेकर 100% वेबकास्टिंग जैसी तकनीकी शामिल हैं.ये बदलाव चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए किए गए हैं. इससे मतदाताओं को बेहतर सुविधा और चुनाव की निष्पक्षता सुनिश्चित होगी.
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कई ऐसे सुधार पहली बार लागू किए जा रहे हैं, जो देशभर के लिए उदाहरण बनेंगे. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने पटना में दो दिवसीय दौरे के समापन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि चुनाव आयोग की 30 पहलों में से कई का प्रयोग सबसे पहले बिहार में किया जा रहा है, जबकि 17 नए कार्यकारी उपाय आने वाले चुनाव और मतगणना प्रक्रिया में लागू होंगे.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बीएलओ (BLO) को अब आधुनिक स्मार्ट आईडी कार्ड दिए गए हैं, ताकि जब वे मतदाताओं से मिलें, तो लोग उन्हें आसानी से पहचान सकें. मतदान केंद्रों पर आने वाले मतदाताओं को अपने मोबाइल फोन मतदान बूथ के बाहर जमा करने होंगे. इसके लिए स्वदेशी कबूतरखाना शैली के या छोटे जूट बैग तैयार किए जाएंगे, जिनमें मोबाइल सुरक्षित रखे जा सकेंगे.
ज्ञानेश कुमार ने कहा कि अब देश के किसी भी मतदान केंद्र पर 1200 से ज्यादा मतदाता नहीं होंगे. इसके साथ ही वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म भी पहली बार बिहार से लागू किया जा रहा है. मतदान केंद्रों के पास अब प्रत्याशियों के लिए सुविधा टेबल 100 मीटर की दूरी पर लगाने की अनुमति होगी, जबकि पहले यह दूरी 150 मीटर थी.
वोटिंग की शत-प्रतिशत वेबकास्टिंग
अब से हर मतदान केंद्र पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी. इससे मतदान प्रतिशत, वोटिंग ट्रेंड और अन्य आंकड़ों को सटीकता और तेजी से जुटाया जा सकेगा.
EVM पर अब रंगीन फोटो और बड़े अक्षर

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









