
'EVM को लेकर हुई थी गलती', वाराणसी के कमिश्नर ने माना, सपा ने मचाया था बवाल
AajTak
वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने ईवीएम ले जाती गाड़ियों को रोककर जबरदस्त हंगामा किया था. इस पर वाराणसी के कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने कहा कि ईवीएम के प्रोटोकॉल के मूवमेंट में त्रुटि हुई है, इसकी हम रिपोर्ट भी भिजवा रहे हैं,
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों के ठीक पहले वाराणसी समेत कुछ अन्य जिलों में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर ना केवल सवाल खड़े होने लगे थे, बल्कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान के बाद बनारस में जमकर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी भी सपाइयों की ओर से की गई.
मतगणना स्थल से लेकर वाराणसी के कई इलाकों में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आकर जमकर हंगामा भी किया. इस दौरान वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल का वह बयान भी सुर्खियों में आ गया जब उन्होंने मीडिया से बात करते हुए ईवीएम के प्रोटोकॉल में त्रुटि की बात स्वीकार कर ली. उनका बयान वायरल हो रहा है.
वाराणसी में बीती देर रात को मतगणना स्थल के पास सपाइयों के हंगामे के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए वाराणसी के मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि पोलिंग में इस्तेमाल हुई ईवीएम के लिस्ट का मिलान रोकी गई गाड़ी में रखी ईवीएम से कर लीजिए, मिलान करने के बाद अगर नंबर एक निकलते हैं तो हम दोषी माने जाएंगे.
मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि सारे प्रेक्षक भी यहीं बैठे हुए हैं. उन्होंने त्रुटि स्वीकारते हुए बताया कि ईवीएम के प्रोटोकॉल के मूवमेंट में त्रुटि हुई है, इसकी हम रिपोर्ट भी भिजवा रहे हैं, लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि पोलिंग वाले ईवीएम में कुछ हुआ हो ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि स्ट्रांग रूम पर 3 लेयर सिक्योरिटी है.
क्या है पूरा मामला
वाराणसी के पहड़िया मंडी में स्थित खाद्य गोदाम के पास सपाइयों ने उस समय जबरदस्त हंगामा कर दिया, जब खाद गोदाम के स्टोरेज से ईवीएम निकल कर ट्रेनिंग स्थल स्थित यूपी कॉलेज के लिए जा रही थीं. कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ईवीएम को बदला जा रहा है, तो वहीं जिलाधिकारी ने अपना लिखित में बयान जारी किया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










