
EV Fire Case: Okinawa ने वापस बुलाए इस मॉडल के 3,215 स्कूटर, मुफ्त में रिपेयर करेगी बैटरियां
AajTak
हाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसमें Okinawa के इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल रहे हैं. इसलिए अब कंपनी ने अपने एक खास मॉडल के 3,215 स्कूटर को Recall किया है.
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Okinawa Autotech ने अपने 3,215 EV को वापस बुलाया (Recall) है. हाल में कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, इसी को देखते हुए कंपनी ने ये रिकॉल किया है. आग लगने वाले स्कूटरों में ओकिनावा का स्कूटर भी शामिल है.
चेक होगी Praise Pro की बैटरी कंपनी ने शनिवार को अपने Praise Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3,215 यूनिट रिकॉल करने की घोषणा की. कंपनी का कहना है कि इन स्कूटरों की बैटरी को चेक किया जाएगा और जो भी दिक्कत होगी उसे तत्काल दूर किया जाएगा.
फ्री में रिपेयर होंगी बैटरी कंपनी का कहना है कि ये रिकॉल कंपनी के पॉवर पैक हेल्थ चेक-अप कैंपों का हिस्सा है. इन कैंप में गाड़ियों की बैटरी के लूज कनेक्शन और अन्य किसी तरह के नुकसान की जांच की जाएगी. कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क के जरिए देशभर में खराब बैटरियों को मुफ्त में रिपेयर किया जाएगा. कंपनी इसके लिए डीलरों के साथ मिलकर इस स्कूटर के मालिकों तक पहुंच रही है.
इलेक्ट्रिक व्हीकल में आग लगने की घटनाएं सामने आने के बाद, ये पहली बार है कि जब किसी EV Maker ने खुद से इलेक्ट्रिक स्कूटर को रिकॉल (Okinawa Recall) किया है.
Praise Pro में आग से गई दो जान तमिलनाडु में 26 मार्च को एक Okinawa Praise Pro में आग लगने की घटना सामने आई थी. इस घटना में एक व्यक्ति और उसकी 13 साल की बेटी की मौत हो गई थी. तब कंपनी ने एक बयान में कहा था कि स्कूटर में आग बैटरी चार्जिंग के दौरान लापरवाही के चलते हुई.
हालांकि इसके बाद इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की और भी घटनाएं हुई, जिस पर सरकार ने भी तत्काल कार्रवाई की और DRDO को जांच के आदेश दे दिए. साथ ही कंपनियों पर भी इसे लेकर नाराजगी जताई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










