
EV Fire: अचानक आग की लपटों में झुलसीं चमचमाती 40 इलेक्ट्रिक स्कूटी, 20 जलकर खाक
AajTak
मुंबई-आगरा हाइवे पर इलेक्ट्रिक स्कूटर से भरे ट्रक में अचानक आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते 40 इलेक्ट्रिक व्हीकल जलने लगे और 20 तो जलकर स्वाहा हो गए.
हाईवे पर एक ट्रक में लगी आग और सड़क पर धू-धू कर जलने लगी 40 इलेक्ट्रिक गाड़ियां, ये खतरनाक मंजर है नासिक में मुंबई-आगरा हाइवे पर हुई एक घटना का. यहां दोपहिया वाहन ले जा रहे एक कंटेनर ट्रक में आग लग गई और इसमें लदी चालीस में से 20 इलेक्ट्रिक गाड़ियां जलकर स्वाहा हो गईं. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
पाथर्डी इलाके की घटना पुलिस के मुताबिक यह घटना नासिक के पाथर्डी फाटा इलाके की है. यहां शनिवार को इलेक्ट्रिक वाहनों से लदा एक ट्रक बेंगलुरू के लिए रवाना हुआ. हाइवे पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही इसमें अचानक आग लग गई. इस कंटेनर में 40 इलेक्ट्रिक स्कूटर थे. ये सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर नासिक स्थित जितेंद्र इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी के हैं. पुलिस ने बताया कि शाम करीब 4:15 बजे ट्रक में आग लगने की सूचना मिली. दमकल कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया.
खाक हुईं 20 गाड़ियां पुलिस ने जानकारी दी कि कंटेनर ट्रक में लदे 40 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से 20 जलकर खाक हो गयी. कंपनी के अधिकारी के. भानुशाली का कहना है कि वह मामले की जांच करा रही है. टेक्निकल एक्सपर्ट और ईवी इंजीनियर्स की एक टीम इसकी जांच करेगी. टीम दुर्घटना के कारणों का पता लगाएगी और हमें रिपोर्ट देगी. रिपोर्ट आने के बाद ही कंपनी इस बारे में कुछ ज्यादा कह सकेगी.
सरकार भी कर रही जांच हाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसके बाद इन वाहनों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं. सरकार भी इन घटनाओं को संजीदगी से ले रही है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इसे लेकर DRDO को जांच करने के लिए कहा है. डीआरडीओ की एक इकाई इन घटनाओं की जांच कर इनके कारणों का पता लगाएगी. साथ ही इन्हें रोकने के उपायों पर भी अपनी रिपोर्ट देगी.
ये भी पढ़ें:

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












