
European Tourist ने Dubai में मचाया हंगामा, Hotel की लॉबी में सोने से रोका तो Police के सामने उतार दिए कपड़े
Zee News
पुलिस अधिकारियों ने यूरोपीयन टूरिस्ट को चेतावनी दी कि यदि वो नहीं सुधरा तो उसे पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा. इतना सुनते ही आरोपी अचानक खड़ा हुआ और अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए. इसके बाद वह अंडरवियर में यहां-वहां घूमने लगा और पुलिस अफसरों को अपशब्द भी कहे.
दुबई: दुनिया के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शुमार दुबई (Dubai) में एक पर्यटक (Tourist) ने जमकर हंगामा मचाया. यूरोप के इस टूरिस्ट ने न केवल होटल स्टाफ (Hotel Staff) की नाक में दम कर दिया, बल्कि अपनी हरकतों से पुलिस (Dubai Police) को भी हैरान कर दिया. हालांकि, अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. ये शख्स एक होटल की लॉबी में बार-बार जाकर सो जाता था, जबकि उसने वहां कोई कमरा भी नहीं लिया था. खलीज टाइम्स ने दुबई पब्लिक प्रॉसीक्यूशन (Dubai Public Prosecution) के हवाले से बताया है कि आरोपी टूरिस्ट होटल में आए दिन आता रहता था. उसने होटल के स्टाफ और अन्य गेस्ट को परेशान करना शुरू कर दिया था. काफी समझाने के बावजूद जब वह नहीं माना तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को बुलाने का फैसला किया. हालांकि, इसका भी उस पर कोई असर नहीं हुआ और उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



